More
    HomeEntertainment20 साल बाद आ रहा 'ऐतराज' का सीक्वल, Subhash Ghai ने किया...

    20 साल बाद आ रहा ‘ऐतराज’ का सीक्वल, Subhash Ghai ने किया ऐलान

    Published on

    spot_img

    बॉलीवुड निर्देशक सुभाष घई (Subhash Ghai) ने सुपरहिट फिल्म ऐतराज के सीक्वल बनाने का ऐलान किया है।

    20 साल पहले आई ऐतराज फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार और करीना कपूर खान ने दमदार अभिनय किया था। Subhash Ghai ने बताया कि ‘ऐतराज 2’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

    Subhash Ghai ने ऐतराज 2 का किया ऐलान

    सुभाष घई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए ऐतराज 2 की घोषणा की। उन्होंने साल 2004 की सुपरहिट फिल्म ऐतराज की झलक दिखाई। बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा की ये फोटो है। जिसमें वह सफेद रंग की आउटफिट में नजर आ रही हैं।

    पुरानी ऐतराज के पलों को याद करने के बाद फिल्म निर्माता ने ‘ऐतराज’ के दूसरी किस्त की घोषणा की। उन्होंने आगे लिखा “अब मुक्ता आर्ट्स 3 साल की कड़ी मेहनत और बेहतरीन स्क्रिप्ट के साथ ‘ऐतराज 2’ के लिए तैयार है। बस इंतजार कीजिए।”

    Subhash Ghai ने की प्रियंका चोपड़ा की तारीफ

    सुभाष घई ने पोस्ट में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की जमकर तारीफ की और लिखा “बोल्ड और खूबसूरत प्रियंका चोपड़ा ने हिम्मत दिखाई और कर दिखाया। यही वजह है कि सिनेमा के प्रेमी आज 20 साल बाद भी ‘ऐतराज’ में निभाए उनके किरदार को नहीं भूल पाए हैं।

    उन्होंने आगे लिखा, “मेरे मुक्ता आर्ट्स ने ‘ऐतराज’ का निर्माण किया था। उन्होंने फिल्म का किस्सा सुनाते हुए कहा कि पहले प्रियंका इस भूमिका को निभाने में हिचकिचाई थीं, लेकिन फिर अति महत्वाकांक्षी महिला के किरदार को पूरे आत्मविश्वास के साथ बखूबी निभाया।”

    2004 की सुपरहिट फिल्म थी ऐतराज

    आपको बता दें कि साल 2004 में रिलीज हुई इस रोमांटिक-थ्रिलर का निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया था और निर्माण सुभाष घई ने किया था। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति (अक्षय कुमार) की है। जिस पर उसकी बॉस (प्रियंका चोपड़ा) के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। व्यक्ति का केस उसकी वकील पत्नी (करीना कपूर) लड़ती है और फैसला उसके (अक्षय कुमार के किरदार) पक्ष में आता है।

    Subhash Ghai को मिल चुका है राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

    आपको बता दें कि सुभाष घई ने साल 80 और 90 के दशक में हिंदी सिनेमा के सबसे प्रमुख और सफल फिल्म निर्माता निर्देशक में से एक रहे हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर सफल फिल्में दी हैं। सुभाष घई ने ‘विश्वनाथ’, ‘कर्ज’, ‘हीरो’, ‘विधाता’, ‘मेरी जंग’, ‘कर्मा’, ‘राम लखन’, ‘खलनायक’, ‘सौदागर’ शामिल है। सुभाष घई को साल 2006 में ‘इकबाल’ फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...