बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक Shekhar Kapoor ने अपनी 1983 की बहुचर्चित फिल्म मासूम के सीक्वल बनाने की घोषणा की है।
उन्होंने बताया कि मासूम 2 की शूटिंग अगले साल 2025 के फरवरी-मार्च महीने में शुरू होगी। मासूम 2 फिल्म में भी शबाना आजमी और नसीरुद्दीन शाह मुख्य किरदार निभाएंगे।
इसके साथ ही फिल्म में अभिनेता मनोज बाजपेयी भी नजर आने वाले हैं। मनोज बाजपेयी की उपस्थिति से दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है। निर्देशक शेखर कपूर ने इस फिल्म की घोषणा 55 वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के दौरान किया।
2025 में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग- Shekhar Kapoor
बॉलीवुड निर्देशक Shekhar Kapoor ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मैं फरवरी-मार्च 2025 में मासूम 2 की शूटिंग शुरू करूंगा। उन्होंने कहा कि फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है। शेखर कपूर ने एक मजेदार किस्सा शेयर करते हुए कहा कि मैं कल दुबई से विमान से आ रहा था और गलती से फिल्म की स्क्रिप्ट अपनी सीट पर छोड़ आया था। उन्होंने आगे बताया कि एक एयर होस्टेस ने वह स्क्रिप्ट मुझे वापस दी और उसके साथ एक दिल छूने वाला नोट भी लिखा।
मासूम 2 में भी होगा भावनात्मक पहलू
Shekhar Kapoor ने बताया कि मासूम 2 में नई कहानी होगी। शेखर कपूर ने यह भरोसा दिलाया कि फिल्म अपनी मूल फिल्म के तरह ही अहम और भावनात्मक पहलुओं को बनाए रखेगी। वह मासूम के प्रभावशाली किरदारों, परिवार के रिश्तों की जटिलताओं और विश्वासघात के विषयों को लेकर एक नई दिशा में कहानी को आगे बढ़ाएंगे।
Shekhar Kapoor ‘मासूम’ को फिर से करना चाहते है रिलीज
इसके अलावा, शेखर कपूर ने यह भी इच्छा जताई कि वह मासूम को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज करना चाहते हैं। ताकि दर्शकों को उस फिल्म की स्थायी धरोहर की याद दिलाई जा सके। आपको बता दें कि मासूम में तानुजा, सुप्रिया पाठक, सईद जाफरी, जुगल हंसराज, आराधना और उर्मिला मातोंडकर जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने भावनात्मक प्रभाव के कारण भारतीय सिनेमा में अलग पहचान बनाई थी।


