बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘Ramayan’ की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।
फैंस लंबे समय से Ramayan फिल्म को लेकर उत्सुक थे। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट से कुछ तस्वीर और वीडियो वायरल हुई थी। इसके बाद से ही फैंस इस फिल्म की रिलीज डेट का कयास लगाना शुरू कर दिए थे। आपको बता दें कि Ramayan फिल्म का बजट 800 करोड़ है। इस फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा।
2026 में रिलीज होगी Ramayan
Ramayan फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में उन्होंने कहा, “एक दशक पहले, मैंने इस महाकाव्य को बड़े पर्दे पर लाने का प्रयास शुरू किया था, जो 5,000 सालों से अरबों दिलों पर राज कर रहा है। आज हम इसे साकार होते देख रहे हैं, हमारी टीमें दिन-रात काम कर रही हैं। ताकि हम इस महाकाव्य को सच्चे, पवित्र और शानदार रूप में लोगों के सामने ला सकें। हमारा सपना है कि हम ‘रामायण’ को गर्व और श्रद्धा के साथ दुनिया भर में प्रस्तुत करें। उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि रामायण का पार्ट 1 दिवाली 2026 में और पार्ट 2 दिवाली 2027 में रिलीज होगा।”
डबल रोल में नजर आएंगे Ranbir Kapoor
फिल्म मेकर्स ने अभी तक स्टार कास्ट की आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में रणबीर कपूर राम के साथ-साथ परशुराम का भी रोल निभाएंगे। वहीं, साउथ की सुपर स्टार अभिनेत्री साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। आपको बता दें कि साउथ फिल्म के सुपरस्टार यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। टीवी अभिनेता रवि दुबे इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखाई देंगे।
सनी देओल निभाएंगे हनुमान का रोल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल भी फिल्म का हिस्सा होंगे और वह भगवान हनुमान का रोल निभाएंगे। इसके अलावा लारा दत्ता रानी कैकेयी के रूप में स्क्रीन पर नजर आएंगी। आपको बता दें कि फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। नितेश तिवारी ने ‘दंगल’ जैसी सुपरहिट फिल्म का निर्देशन भी कर चुके है।


