लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi ने मंगलवार को रायबरेली का दौरा किया।
रायबरेली जाने के लिए Rahul Gandhi जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया। थोड़ी देर कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद राहुल गांधी रायबरेली के लिए उड़ान भर दिए। लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने के बाद राहुल गांधी सड़क मार्ग से रायबरेली पहुंचे।
रास्ते में उन्होंने रुककर चुरुवा में हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। रायबरेली पहुंचने के बाद Rahul Gandhi दिशा की बैठक में शामिल हुए। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी का यह तीसरा दौरा है।
राहुल गांधी ने मंदिर में की पूजा अर्चना
रायबरेली जाते समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुरुवा मंदिर में हनुमान जी की पूजा अर्चना की। राहुल गांधी ने इसके बाद हरचंदपुर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की। पार्टी ने कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं से राहुल गांधी को अवगत कराया। कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद राहुल गांधी सीधे डिग्री कॉलेज पहुंचे।
यहां उन्होंने नगर पालिका की ओर से बनी कलाकृतियों का लोकार्पण किया। फिर दिशा की मीटिंग में शामिल होने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन पहुंचे। बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित अन्य विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
5 हजार करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास
Rahul Gandhi ने कलेक्ट्रेट सभागार के बाहर सरेनी में छह, हरचंदपुर में दो व बछरावां विधानसभा में 5367 करोड़ की लागत के नौ सड़कों का लोकार्पण किया। इसके तहत सरेनी भोजपुर से समोधा मार्ग 7.3 किमी, सरेनी से भोजपुर 7.7 किमी, मटेहना संपर्क मार्ग 5.7 किमी, डलामऊ के कीर्ति खेड़ा संपर्क मार्ग 5.75 किमी, लालगंज सरेनी मार्ग से गुरूदत्त खेड़ा मार्ग 8.1 किमी, भोजपुर ऊंचगांव मार्ग से रसूलपुर 10.45 किमी, लालगंज खीरों से तिवारी का पुरवा 9.8 किमी, दरीबा खीरों मार्ग से गौनहां 6.45 किमी, हलोर से मझगवां वाया अचली थारी 9.65 किमी आदि सड़कों को 5367 करोड़ की लागत से बनाया गया है।
योगी के मंत्री ने कसा तंज
योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने लिखा कि एक रात तो गुजारिए रायबरेली में राहुल जी। उन्होंने आगे लिखा कि 6 माह में मात्र 5 घंटे तो पांच साल में 50 घंटे, मतलब पांच साल में सिर्फ दो दिन?


