More
    HomeNationalरांची में बोले Rahul Gandhi- संविधान पर हो रहा हर तरफ से...

    रांची में बोले Rahul Gandhi- संविधान पर हो रहा हर तरफ से हमला

    Published on

    spot_img

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक बार फिर देश के संविधान पर खतरा होने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि संविधान पर हर तरफ से हमला हो रहा है, इसकी रक्षा करने की जरूरत है।

    उन्होंने सवालिया लहजे में कहा- “आज संविधान की रक्षा कौन करता है? मीडिया, चुनाव आयोग, सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स?..इनमें से कोई नहीं, क्योंकि BJP सबको कंट्रोल करती है।” उन्होंने कहा- “आज संविधान के सम्मान के साथ ही उसकी रक्षा भी करनी है।”

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा- “BJP के पास धन, संस्थाएं, मीडिया, CBI, ED, IT सब कुछ है। लेकिन हमारे पास ‘सच्चाई’ है। हमें और कुछ नहीं चाहिए। क्योंकि जब तक हमारे पास सच होगा, हमें न्याय मिलेगा।”

    राहुल गांधी ने कहा- “मोदी सरकार ने चुनाव में कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट बंद करवा दिए। लेकिन तब भी हम संविधान और सच्चाई के साथ मजबूती से लड़े।”

    “आदिवासियों का इतिहास नष्ट”

    झारखंड के रांची में ‘संविधान सम्मान सम्मेलन‘ में बोलते हुए कांग्रेस नेता (Rahul Gandhi) ने बीजेपी पर आदिवासियों की विरासत, इतिहास, परंपरा, चिकित्सा पद्धतियों को नष्ट करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

    राहुल गांधी ने कहा- “हमारी शिक्षा प्रणाली हमें स्वदेशी लोगों के बारे में सिखाने में नाकाम रही है। आदिवासियों, किसानों, ओबीसी का इतिहास नष्ट हो गया।”

    उन्होंने कहा- “जब BJP के लोग आदिवासी को वनवासी कहते हैं तब वे आपके इतिहास, आपके जीने के तरीके को खत्म करने की कोशिश करते हैं। आदिवासी का मतलब है- देश के सबसे पहले मालिक। आदिवासी सिर्फ एक शब्द नहीं हैं, बल्कि आपका पूरा इतिहास है।”

    उन्होंने कहा- “जब भाजपा के लोग आदिवासियों को वनवासी कहते हैं, तो वे क्या करने की कोशिश कर रहे हैं? वे आपके जीने के तरीके, इतिहास और विज्ञान को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसका आप हजारों सालों से पालन करते आ रहे हैं।”

    राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा- “आदिवासी का मतलब है जो पहले मालिक थे जबकि वनवासी का मतलब है जो जंगल में रहते हैं। जब इस शब्द का इस्तेमाल किया जाता है, तो यह सिर्फ एक शब्द नहीं है। यह आपका पूरा इतिहास है।”

    कांग्रेस नेता (Rahul Gandhi) ने कहा- “मैंने भारत की शिक्षा प्रणाली में अध्ययन किया है। आदिवासियों के बारे में आपको सिर्फ 10-15 लाइन मिलेंगी। उनका इतिहास क्या है, उनका जीने का तरीका क्या है, उसके बारे में कुछ नहीं लिखा जाता।

    किसानों, मजदूरों, बढ़ई, नाई, मोची का इतिहास कहां है?

    राहुल गांधी ने कहा- “आपके लिए ओबीसी शब्द का इस्तेमाल किया गया। क्या यही आपका नाम है? किसने कहा कि आप पिछड़े हैं? आपको आपके अधिकार नहीं दिए गए। इस देश को बनाने वाले किसानों, मजदूरों, बढ़ई, नाई, मोची का इतिहास कहां है?”

    उन्होंने कहा- “नौकरशाही में टॉप 90 आईएएस अधिकारियों में केवल 3 ओबीसी समुदाय से हैं। वित्त मंत्रालय में टॉप लेवल पर कोई दलित, आदिवासी अफसर नहीं है।

    राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने जोर देकर कहा कि देश में जातिगत जनगणना होगी, इंस्टीट्यूशनल सर्वे होगा और आरक्षण की 50% की सीमा हटेगी। ये काम कांग्रेस पार्टी करके दिखाएगी।

    उन्होंने कहा- “देश ने नरेंद्र मोदी को बता दिया कि हम बिरसा मुंडा जी, गुरु नानक देव जी, नारायण गुरु जी, बसवन्ना जी, भगवान बुद्ध जी और फुले जी की सोच पर आक्रमण नहीं होने देंगे।”

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...