More
    HomeNationalRahul Gandhi बोले- 'मोदी का 56 इंच का सीना अब नहीं दिखता'

    Rahul Gandhi बोले- ‘मोदी का 56 इंच का सीना अब नहीं दिखता’

    Published on

    spot_img

    जम्मू-कश्मीर में चल रहे विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 25 सितंबर को होने वाला है। मतदान से पहले सभी पार्टियां एक-दूसरे पर हमलावर हैं। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार को श्रीनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला।

    जम्मू-कश्मीर में चल रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो चुका है। दूसरे चरण का मतदान 25 सितंबर को होने वाला है। मतदान से ठीक पहले सियासी पारा चढ़ा हुआ है। राज्य में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

    जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस मिल कर चुनाव लड़ रही है। वहीं बीजेपी, पीडीपी समेत कई पार्टियां चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। इस विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी भी भारी संख्या में चुनाव लड़ रहे हैं।

    दूसरे चरण के लिए प्रचार के आखिरी दिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी श्रीनगर पहुंचे। राहुल गांधी ने श्रीनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा- “मोदी केवल अपने मन की बात करते हैं, लेकिन काम की बात के बारे में बात नहीं करते हैं। बेरोजगारी और महंगाई पर नरेंद्र मोदी कुछ नहीं बोलते हैं।”

    “मोदी का 56 इंच का सीना अब नहीं दिखता”

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने देश में बदलते राजनीतिक माहौल पर टिप्पणी करते हुए कहा, “आपने लोकसभा चुनाव से पहले मोदी की 56 इंच का सीना के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या आपने इन दिनों उन पर ध्यान दिया है? नरेंद्र मोदी का 56 इंच का सीना अब नहीं दिखता है। मूड बदल गया है। इंडिया गठबंधन और कांग्रेस ने मोदी की साइकोलॉजी को बदल दिया है।”

    राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने दावा किया कि इंडिया गठबंधन और कांग्रेस पार्टी के बढ़ते प्रभाव के कारण प्रधानमंत्री के स्वभाव में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी पहले जैसे थे, अब वैसे नहीं रहे।

    राहुल गांधी ने कहा, “इन दिनों पीएम मोदी का चेहरा बदल गया है, उनका मूड बदल गया है…और इसकी वजह इंडिया गठबंधन, कांग्रेस पार्टी और इस देश की जनता है।”

    कांग्रेस सांसद ने बीजेपी और संघ पर हमला बोलते हुए कहा “BJP-RSS के लोग पूरे देश में नफरत और हिंसा फैलाते हैं। पिछले 10 वर्षों में ये जहां भी गए है वहां नफरत फैलाए हैं। वे भाइयों को एक-दूसरे से लड़वाते हैं, धर्मों को एक-दूसरे से लड़ाते हैं। हम सब जानते हैं कि नफरत को नफरत से नहीं काटा जा सकता है। नफरत को सिर्फ मोहब्बत से ही खत्म किया जा सकता है।”

    जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाने पर बोले राहुल

    राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने जम्मू-कश्मीर को राज्य से केंद्र शासित प्रदेश बनाने पर बीजेपी पर जमकर हमला बोला और इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन भी बताया। उन्होंने कहा, “राज्य को केंद्र शासित प्रदेश में डिग्रेड करके जम्मू-कश्मीर के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार को छीना गया है। यहां के लोग पूर्ण राज्य का दर्जा लेने के हकदार हैं।”

    राहुल गांधी ने पीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में बेरोजगारी फैला रखी है। ये केवल देश के दो-तीन अरबपतियों को फायदा पहुंचाते हैं। एक तरफ मोदी ने चंद अरबपतियों का 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया। दूसरी तरफ नोटबंदी और गलत GST लागू कर छोटे व्यापारियों और MSMEs को खत्म कर दिया है। इसके कारण आज देश में भयंकर बेरोजगारी है।

    बता दें कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 18 सितंबर को हो चुका है। दूसरे चरण का मतदान 25 सितंबर और तीसरे चरण का मतदान 1 अक्टूबर को होगा। वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...