More
    HomeNationalPakistan और Bangladesh पर बोले Rahul Gandhi, बताया कैसे हैं भारत के...

    Pakistan और Bangladesh पर बोले Rahul Gandhi, बताया कैसे हैं भारत के रिश्ते

    Published on

    spot_img

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इस वक़्त अमेरिका के दौरे पर हैं। उनके दौरे पर देश दुनिया की नजरें टिकी हुई है। अमेरिका के वॉशिंगटन में एक इंटरव्यू के दौरान राहुल गांधी से पाकिस्तान (Pakistan) और बांग्लादेश (Bangladesh) को लेकर सवाल किया गया। इस पर राहुल गांधी ने जो जवाब दिया वो जानने लायक है।

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से पाकिस्तान (Pakistan) पर सवाल करते हुए पूछा गया कि भारत और पाकिस्तान पड़ोसी देश है। दोनों देशों के बीच कैसे रिश्ते हैं? क्या कश्मीर की वजह से दोनों देशों के बीच दूरी बनी हुई है? इस सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है।

    उन्होंने कहा, “हम पाकिस्तान (Pakistan) की हरकत को स्वीकार नहीं करेंगे। जब तक वो ऐसा करेगा, तब तक दोनों देशों के रिश्तों के बीच समस्या बनी रहेगी।”

    इसी इंटरव्यू के दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से बांग्लादेश (Bangladesh) को लेकर भी सवाल किया गया। भारत और बांग्लादेश के रिश्तों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे संबंध काफी पुराने हैं। बांग्लादेश के बनने में मेरी दादी (इंदिरा गांधी) की अहम भूमिका रही।

    उन्होंने कहा कि इस वक्त बांग्लादेश (Bangladesh) में चरमपंथी सोच काफी हावी है। जो पड़ोसी देश होने की वजह से भारत के लिए चिंता का विषय है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि मुझे भरोसा है कि बांग्लादेश के हालात सामान्य हो जाएंगे।

    बांग्लादेश (Bangladesh) में शेख हसीना (Sheikh Hasina) के तख्तापलट के दौरान काफी हिंसा देखी गई। इस हिंसा को लेकर राहुल गांधी बोले कि हमने मुद्दा उठाया और उन्होंने भी हमसे बात की।

    राहुल गांधी ने कहा, “हम किसी भी प्रकार की हिंसा के खिलाफ है। इसे जल्द से जल्द रोकने की जिम्मेदारी बांग्लादेश सरकार की है। हमारी तरफ से हमारी सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वो बांग्लादेश पर दवाब बनाए ताकि हिंसा रुके।”

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this