More
    HomeCrimeRBI को मिला बम से उड़ाने की धमकी, बैंक की वेबसाइट पर...

    RBI को मिला बम से उड़ाने की धमकी, बैंक की वेबसाइट पर रूसी भाषा में आया ई-मेल

    Published on

    spot_img

    देश में एक के बाद एक बम धमाकों की खबर आ रही है। गुरुवार यानी 13 दिसंबर को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। RBI को बम से उड़ाने वाला ईमेल किया गया है। धमकी वाला ईमेल रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर किया गया है।

    मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR

    RBI को गुरुवार दोपहर में धमकी भरा मेल भेजा गया था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां इसलिए भी सतर्क हैं क्योंकि धमकी वाला ईमेल रूसी भाषा में हैं।

    सुरक्षा एजेंसियां इस धमकी वाले ईमेल के बाद हर एंगल से इस मामले की जांच में जुट गई है। सुरक्षा एजेंसियां इस ईमेल भेजने वाले की मंशा पता लगाने की कोशिश में जुट गई है। पुलिस ईमेल के आईपी एड्रेस का भी पता लगा रही है। मुंबई पुलिस इसके लिए क्राइम ब्रांच और साइबर एक्सपर्ट की मदद भी ली जा रही है।

    रूसी भाषा में की गई है ईमेल- डीसीपी

    मुंबई पुलिस के जोन-1 के डीसीपी ने अपने बयान में कहा कि एक धमकी भरा ईमेल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के आधिकारिक वेबसाइट पर रिसीव हुआ है। यह ईमेल रूसी भाषा में था। जिसमें बैंक को उड़ाने की धमकी दी गई थी। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।  

    आपको बता दें कि RBI को बम से उड़ाने की धमकी पहले भी मिल चुकी है। पिछली बार RBI के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल आया था। धमकी देने वाले ने खुद को लश्कर ए तैयबा का सीईओ बताया था। उसने केंद्रीय बैंक को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this