दिल्ली में अगले महीने विधानसभा का चुनाव होने वाला है। चुनाव से पहले Delhi में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।
आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव जीतने के बाद दो योजनाएं लागू करने का ऐलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं के लिए महिला सम्मान योजना और बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना का ऐलान किया था।
Delhi सरकार ने जारी किया विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल के इन दोनों ही योजनाओं को लेकर दिल्ली सरकार ने विज्ञापन जारी किया है। दिल्ली सरकार के ही स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने एक विज्ञापन जारी किया है। दोनों विभाग ने कहा है कि दिल्ली में ऐसी कोई योजना फिलहाल लागू ही नहीं है।
Delhi सरकार ने संजीवनी योजना नहीं की है लागू- स्वास्थ्य विभाग
Delhi सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने संजीवनी योजना को लेकर विज्ञापन दिया है। इस विज्ञापन में कहा गया है कि दिल्ली ने किसी भी तरह की संजीवनी योजना लागू नहीं है। दिल्ली सरकार के किसी भी दस्तावेज में इस संजीवनी स्कीम का कोई उल्लेख नहीं है। दिल्ली सरकार के किसी भी दस्तावेज में इस संजीवनी स्कीम का कोई उल्लेख नहीं है।

महिला सम्मान योजना नहीं हुआ है लागू- महिला एवं बाल विकास विभाग
Delhi सरकार की महिला एवं बाल विकास विभाग ने दिल्ली में महिला सम्मान योजना को खारिज कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि इस योजना के तहत दिल्ली में प्रत्येक महिला को 2100 रुपए दिए जाएंगे। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने इस योजना को भी खारिज कर दिया है।
निजी जानकारी नहीं करे साझा- विभाग
Delhi सरकार की दोनों विभागों ने विज्ञापन में नागरिकों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। इस एडवाइजरी में कहा गया है कि नागरिक किसी भी तरह की निजी जानकारी जैसे वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पहचान पत्र आदि की जानकारी किसी को न दें। विभाग ने कहा कि दिल्ली सरकार जब भी ऐसी कोई योजना लागू करेगी तो उसका नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
केजरीवाल ने किया था घोषणा
आपको बता दें कि Delhi विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की महिलाओं के लिए महिला सम्मान योजना का ऐलान किया था। महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं के लिए 2100 रुपए दिया जाएगा। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने चुनाव जीतने के बाद संजीवनी योजना के तहत दिल्ली वासियों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा दिया जाएगा। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोगों के रजिस्ट्रेशन करवाना भी शुरू कर दिया है।
इन रजिस्ट्रेशन को लेकर ही दोनों सरकारी विभागों ने ऐलान किया है। ऐसी कोई योजना लागू नहीं है। विभाग ने नागरिकों को सचेत किया कि अपनी निजी जानकारी किसी के साथ भी साझा नहीं करें।


