More
    HomeCrimeShahrukh Khan धमकी मामला: आरोपी फैजान ने बेटे आर्यन को लेकर किया...

    Shahrukh Khan धमकी मामला: आरोपी फैजान ने बेटे आर्यन को लेकर किया ये खुलासा

    Published on

    spot_img

    बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को जान से मारने की धमकी देने वाले वकील फैजान खान से हुई पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अभिनेता (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान और उनके सुरक्षाकर्मियों से जुड़ी जानकारी डिटेल में जुटाई थी।

    पुलिस ने बताया कि उन्हें ऑनलाइन के जरिए शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और आर्यन खान के बारे में लंबी चौड़ी जानकारी जुटाने के बारे में पता चला है। यह जानकारी किसी और ने नहीं, बल्कि आरोपी फैजान ने ही जुटाई थी।

    जब आरोपी से यह जानने की कोशिश की गई कि आखिर वो क्यों शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के संबंध में जानकारी जुटाना चाहता था, तो वो किसी भी प्रकार का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसी वजह से यह पूरा मामला अभी पेचीदा बना हुआ है।

    कुछ सवालों के जवाब देने से बच रहा है आरोपी

    आरोपी पूछताछ के दौरान कुछ सवालों के तो जवाब बड़ी ही आसानी से दे रहा है। लेकिन, कुछ सवालों के जवाब देने से बच रहा है। आरोपी की मनोवैज्ञानिक स्थिति को भी समझने की कोशिश की जा रही है, ताकि किसी सार्थक नतीजे पर पहुंचा जा सके।

    पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने जिस मोबाइल फोन से शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को जान से मारने की धमकी दी थी, वो फोन उसने 30 अक्टूबर को खरीदा था। जिसमें वो अपना पुराना सिम कार्ड ही इस्तेमाल कर रहा था। उसने दो नवंबर को पुलिस में अपना मोबाइल फोन खोने की शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन, जिस नंबर से उसने शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दी थी, वो उसने अभी तक बंद नहीं करवाया है।

    पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने मोबाइल फोन कहीं न कहीं छुपाकर रखा है। आरोपी बार-बार पुलिस पूछताछ में अलग-अलग थ्योरी गढ़ रहा है। वो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।

    50 लाख की मांगी गई थी फिरौती

    बता दें कि 5 नवंबर को बांद्रा पुलिस स्टेशन को एक कॉल आया था, जिसमें शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दी गई और 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई थी। इसके बाद बांद्रा पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(4), 351(3) और 351(4) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की थी।

    बांद्रा पुलिस ने कॉल को ट्रेस किया तो छत्तीसगढ़ के रायपुर का निकला। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर दबिश देकर फैजान खान को ढूंढ निकाला था। पुलिस ने उससे पूछताछ की थी। गिरफ्तारी से पहले फैजान खान ने दावा किया था कि उसका फोन चोरी हो गया था। मुंबई पुलिस ने आरोपी वकील फैजान खान को 12 नवंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से गिरफ्तार किया था।

    (आईएएनएस)

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...