More
    HomeEntertainmentShahrukh Khan हुए 59 साल के, जानें कैसे बने किंग ऑफ रोमांस

    Shahrukh Khan हुए 59 साल के, जानें कैसे बने किंग ऑफ रोमांस

    Published on

    spot_img

    बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shahrukh Khan) आज यानी 2 नवंबर को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    शाहरुख खान के जन्मदिन पर हजारों की संख्या में फैंस उनके घर मन्नत के बाहर उनका इंतजार कर रहे हैं। सभी फैंस बस एक बार शाहरुख की झलक पाना चाहते हैं। फैंस अपने पसंदीदा हीरो को जन्मदिन की बधाई देना चाहते हैं। Shahrukh Khan ने बॉलीवुड में ऐसा मुकाम हासिल किया है जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। चलिए उनके बर्थडे पर जानते है उनकी कहानी को।

    Shahrukh Khan ने हंसराज कॉलेज से की है पढ़ाई

    बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का जन्म 2 नवंबर 1965 को नई दिल्ली के राजेंद्र नगर में हुआ था। उनका बचपन बॉलीवुड की चकाचौंध से कोसों दूर था। वे सेंट कोलंबस स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही एक्टिंग और खेल में रुचि दिखाने लगे थे।

    शाहरुख खान ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक की पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने बैरी जॉन के थिएटर एक्शन ग्रुप (TAG) में शामिल होकर अपने अभिनय करियर की नींव रखी थी।

    फौजी सीरियल से की थी शुरुआत

    Shahrukh Khan ने टीवी सीरियल्स ‘फौजी’ और ‘सर्कस’ से अपनी शुरुआत की थी। थोड़े समय में ही शाहरुख खान ने टीवी जगत में अपनी छाप छोड़ दी। उनका सपना हमेशा से बड़े पर्दे पर अपनी पहचान बनाना था। साल 1991 में उन्होंने मुंबई का रुख किया और फिल्मी करियर की ओर अपना पहला कदम बढ़ाया। 1992 में फिल्म दीवाना से शाहरुख ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अपने पहले फिल्म से ही उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया।

    DDLJ ने किंग ऑफ रोमांस बनाया

    शाहरुख ने अपने करियर के शुरुआत में नकारात्मक और चुनौतीपूर्ण किरदारों को भी निभाया। उन्होंने बाजीगर और डर जैसी फिल्मों में नकारात्मक भूमिका से लोगों के दिल में बस गए। साल 1995 में आई फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ने शाहरुख के करियर को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया। इस फिल्म ने उन्हें ‘किंग ऑफ रोमांस’ का खिताब दिलाया।

    ‘डीडीएलजे’ से लेकर ‘कुछ कुछ होता है’, ‘दिल तो पागल है’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘कल हो ना हो’ जैसी फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड का सुपरस्टार बना दिया। उनकी फिल्मों के गाने चार्टबस्टर साबित हुए और उनके डायलॉग फैंस के दिलों पर छा गए।

    तीन दशक से बॉलीवुड में सक्रिय है शाहरुख खान

    तीन दशक से भी अधिक समय के फिल्मी करियर में Shahrukh Khan ने हर बार नए तरह के किरदार निभाए है। शारुख खान ने हर फिल्म में खुद को साबित किया है। उनकी मेहनत, उनकी लगन और सिनेमा के प्रति उनका प्यार उन्हें बाकी अभिनेताओं से अलग बनाता है।

    आज शाहरुख केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में लाखों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। शाहरुख खान का सफर हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है जो सपने देखता है और उन्हें साकार करने के लिए मेहनत करता है।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...