More
    HomeEntertainmentAryan Khan: Shahrukh के बेटे को Salman का सपोर्ट! इस वेब सीरीज़...

    Aryan Khan: Shahrukh के बेटे को Salman का सपोर्ट! इस वेब सीरीज़ में आयेंगे नज़र!

    Published on

    spot_img

    Aryan Khan: शाहरुख़ ख़ान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन ख़ान सुर्ख़ियों में हैं। आर्यन ने हाल ही में एक वेब सीरीज़ डायरेक्ट की है। डायरेक्टर के तौर पर ये आर्यन खान (Aryan Khan) की पहली वेब सीरीज़ है। उन्होंने इस सीरीज़ की शूटिंग पूरी कर ली है। ख़बर है कि वेब सीरीज़ में शाहरुख (Shahrukh) के बाद अब सलमान (Salman) भी नज़र आने वाले हैं।

    पढ़ें पूरी ख़बर –

    Aryan Khan: बॉलिवुड के गलियारे कभी सूने नहीं पड़ते। आए दिन वहां रमन-चमन बना रहा रहता है। कोई न कोई नई ख़बर सुर्ख़ियों में आती ही रहती है।

    ख़बर है कि शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) इन दिनों अपनी पहली वेब सीरीज़ डायरेक्ट कर रहे। वेब सीरीज़ का नाम है ‘स्टारडम’ (Stardom) इसमें अभिनय की दुनिया कैमरे के पीछे कैसी होती है ये बताने की कोशिश की गई है। ये कह लीजिए कि ये सीरीज़ हिन्दी फ़िल्मों पर बना एक फिक्शन होगा।

    वेब सीरीज़ में शाहरुख और सलमान दोनों –

    बेटे आर्यन खान की पहली वेब सीरीज़ में शाहरुख़ (Shahrukh Khan) के आने की ख़बर पहले ही सुर्ख़ियों में थी। अब ख़बर है कि शाहरुख़ के साथ-साथ सलमान खान (Salman Khan) भी इस सीरीज़ (Stardom) के एक एपिसोड में नजर आएंगे। दोनों सुपरस्टार इस सीरीज़ में कैमियो की भूमिका में हैं। जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है।

    शूटिंग के बाद आर्यन ने बॉलीवुड के कई सितारों को दावत पर बुलाकर पार्टी भी दी। हालांकि शाहरुख (Shahrukh) और सलमान (Salman) एक साथ स्क्रीन शेयर नहीं कर रहे हैं। दोनों अलग-अलग एपिसोड में होंगे। मगर आर्यन के इस प्रोजेक्ट में दोनों सुपरस्टार साथ निभा रहे हैं।

    कहा जा रहा है कि जब सलमान से पूछा गया कि क्या वो आर्यन खान के इस प्रोजेक्ट में हिस्सा लेंगे तो सलमान ने आपसदारी में ख़ुशी-ख़ुशी हां कह दिया।

    सितारों से सजी है वेब सीरीज़

    आपको बताते चलें कि वेब सीरीज़ ‘स्टारडम’ (Stardom) सितारों से सजी हुई है। इसमें शाहरुख-सलमान के साथ-साथ ‘किल’ फेम लक्ष्य,रणबीर कपूर, करण जौहर, बॉबी देओल, रणवीर सिंह, मोना सिंह और बादशाह भी नज़र आने वाले हैं

    6 एपिसोड की होगी सीरीज़
    बताया जा रहा है कि आर्यन खान (Aryan Khan) की वेब सीरीज़ ‘स्टारडम’ (Stardom) 6 एपिसोड की होने जा रही है। जिसका शूट भी पूरा हो चुका है। सीरीज़ की रैप, पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज़ भी वायरल हो चुके हैं, जिसमें आर्यन खान अपने क्रू की तारीफ़ कर रहे हैं।

    बताते चलें कि सीरीज़ स्टारडम (Stardom) की स्क्रिप्ट ख़ुद आर्यन ने लिखी है। सीरीज़ शाहरुख़ (Shahrukh) के होम प्रोडक्शन ‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट’ (Red Chillies Entertainment) के बैनर तले बनी है।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...