P.V Sindhu और लक्ष्य सेन ने सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में की जोरदार प्रवेश। भारतीय टीम की जीतने की उम्मीद बढ़ी।
भारत की स्टार शटलर पीवी Sindhu और लक्ष्य सेन ने सैयद मोदी इंटरनेशनल सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। शुक्रवार, 29 नवंबर को Sindhu ने चीन की डाई वांग को 48 मिनट में हराकर क्वार्टर फाइनल जीत लिया। सिंधु के लिए यह जीत काफी महत्वपूर्ण थी। आपको बता दें कि Sindhu ने साल 2021 और 2022 में इस टूर्नामेंट का चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था।
Sindhu का सेमीफाइनल में हुड्डा से होगा मुकाबला
सिंधु अब सेमीफाइनल में अपनी साथी भारतीय खिलाड़ी उन्नति हुड्डा से मुकाबला करेंगी। सिंधु ने मैच के बाद कहा, “आज का मैच महत्वपूर्ण था। मैंने कल से अपनी गलतियों को ठीक किया और आज वही गलतियां नहीं दोहराई। मैं शुरू से ही आक्रामक रही और आज का प्रदर्शन कल से बेहतर रहा।”
सिंधु ने यह भी कहा, “कल कुछ समय के लिए मैच कठिन हो गया था, लेकिन आज मैंने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। मैं अपनी खेल की गुणवत्ता से खुश हूं और चाहती हूं कि साल को अच्छे नोट पर खत्म करूं।”
सिंधु का सेमीफाइनल में उन्नति हुड्डा से मुकाबला होगा। उन्नित हुड्डा ने क्वार्टर फाइनल में अमेरिका की इशिका जैस्वाल को 21-16, 21-9 से हराकर शानदार फॉर्म दिखाया है।
लक्ष्य सेन पहुंचे सेमीफाइनल में
वहीं, पुरुषों के सिंगल्स में लक्ष्य सेन ने मणिपुर के मेइराबा लुवांग मैनसाम को 21-8, 21-19 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। लक्ष्य ने मैच के बाद कहा, “यह एक अच्छा मैच था। शुरुआत से ही मैं संतुष्ट था। दूसरा गेम थोड़ा कठिन था, लेकिन मुझे खुशी है कि मैंने मैच जीत लिया।”
अब लक्ष्य सेन का मुकाबला जापान के शोगो ओगावा से सेमीफाइनल में होगा। आज भारतीय शटलर के लिए एक बेहतरीन दिन था, और उम्मीद जताई जा रही है कि वे टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन को जारी रखते हुए फाइनल में जगह बनाने में सफल होंगे।


