More
    HomeSportsभारतीय स्क्वैश दिग्गज राज मनचंदा का हुआ निधन, PM Modi ने जताया...

    भारतीय स्क्वैश दिग्गज राज मनचंदा का हुआ निधन, PM Modi ने जताया शोक

    Published on

    spot_img

    भारत के स्क्वैश चैंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता रिटायर्ड ब्रिगेडियर राज मनचंदा का निधन रविवार को हुआ। PM Modi ने जताया शोक

    राज मनचंदा ने 79 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को दिल्ली के स्क्वायर में किया गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने राज मनचंदा को भारतीय स्क्वैश का सच्चा दिग्गज बताया है। पीएम ने लिखा कि राज मनचंदा अपने समर्पण और उत्कृष्टता के लिए जाने जाते थे।

    PM Modi ने जताया शोक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी सैन्य सेवा के दौरान प्रदर्शित राष्ट्र के प्रति उनके कार्य निष्पादन की भी सराहना की। PM Modi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि राज मनचंदा जी के निधन से दुखी हूं। वे भारतीय स्क्वैश के सच्चे दिग्गज थे। वे अपने समर्पण और उत्कृष्टता के लिए जाने जाते थे।

    PM Modi ने आगे लिखा कि जो पुरस्कार जीते, उसके अलावा खेल के प्रति उनका जुनून और पीढ़ियों को प्रेरित करने की उनकी क्षमता ने उन्हें वास्तव में दूसरों से अलग बनाया। पीएम मोदी ने आगे लिखा कि स्क्वैश कोर्ट से परे, राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा उनकी सैन्य सेवा में भी दिखती थी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।

    खेल मंत्री ने भी जताया शोक

    केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी राज मनचंदा के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारतीय स्क्वैश के ओल्ड फॉक्स ब्रिगेडियर राज मनचंदा के आकस्मिक निधन से दुखी हूं। जिन्होंने खेल के प्रति अपने जुनून और उत्कृष्टता से पीढ़ियों को प्रेरित किया है। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं है।

    आपको बता दें कि साल 1977 से 1982 के बीच लगातार छह बार राष्ट्रीय चैंपियन रहे। उन्होंने सेना के लिए अभूतपूर्व 11 खिताब भी जीते।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this