More
    HomeCrimeSrinagar: वाहन Parking को लेकर झगड़े में चाकू मारकर हत्या

    Srinagar: वाहन Parking को लेकर झगड़े में चाकू मारकर हत्या

    Published on

    spot_img

    जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर (Srinagar) जिले में पार्किंग (Parking) को लेकर विवाद हुआ। विवाद के चलते एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। ये घटना श्रीनगर के परिमपोरा इलाके की है।

    पुलिस के अनुसार, इस झगड़े में जरीफ अहमद मीर ने अमीर रजाक मीर को चाकू मार दिया। घटना में अमीर राजक मीर की मौत हो गई है। मृतक और आरोपी दोनों पारिमपोरा क्षेत्र के निवासी हैं। श्रीनगर पुलिस ने आरोपी जरीफ अहमद मीर को गिरफ्तार कर लिया है। यह हत्या दुकान के पास वाहन पार्किंग (Parking) की जगह को लेकर हुई थी।

    पुलिस ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पीड़ित को एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर (Srinagar) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज की है। पारिमपोरा पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने कहा आगे की जांच जारी है।

    इस घटना ने श्रीनगर (Srinagar) में बढ़ती ट्रैफिक समस्या और पार्किंग (parking) की कमी को उजागर किया है। पिछले पांच वर्षों से, श्रीनगर शहर और इसके उपनगरों में रोजाना सैकड़ों नए वाहनों का आगमन हो रहा है, जिसके कारण सड़कें जाम रहती हैं।

    शहर के भीतर और उसके आस-पास पार्किंग (parking) की कमी भी एक बड़ा मुद्दा बनती जा रही है। जिसके कारण शहर में झगड़े होना आम बात हो गई है। पार्किंग की समस्या के कारण लोगों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। शहर में यह हत्या की घटनाओं का कारण बन सकता है।

    इस समस्या को ध्यान में रखते हुए, श्रीनगर (Srinagar) में एक चौड़ी रिंग रोड बनाई जा रही है। इस रिंग रोड से अधिकांश यातायात शहर के अंदर ना जाकर, बाहर से गुजरेगा, जिससे सड़कें खाली होंगी और वाहन चालकों के लिए पार्किंग (Parking) की सुविधाएं बढ़ेंगी। यह परियोजना न केवल ट्रैफिक जाम को कम करने में मदद करेगी, बल्कि पार्किंग की समस्या को भी हल कर सकेगी।

    हालांकि, इस तरह की गंभीर घटनाएं यह दर्शाती है कि श्रीनगर (Srinagar) में कानून-व्यवस्था बेहद खराब है। पार्किंग स्पेस की कमी जैसे छोटे विवाद पर भी हत्या कर दी जा रही है। इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए श्रीनगर पुलिस को प्रभावी कदम उठाने चाहिए। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...