More
    HomeCrimeMurder: महिला ने बेटी की सुपारी दी लेकिन खुद मारी गई, जानिए...

    Murder: महिला ने बेटी की सुपारी दी लेकिन खुद मारी गई, जानिए कैसे?

    Published on

    spot_img

    उत्तर प्रदेश के आगरा में एक अजीब वाकया सामने आया है। एक 35 साल की महिला ने अपनी 17 साल की बेटी की हत्या (Murder) की सुपारी दे दी।

    महिला अपनी बेटी की किशोरावस्था के व्यवहार से तंग आकर उसे मारने के लिए एक हत्यारे (Murder) को सुपारी दी थी। उसकी बेटी को मारने के बदले हत्यारे ने महिला की ही हत्या (Murder) कर दी। दरअसल, महिला ने जिस आदमी को अपनी बेटी की हत्या करने की सुपारी थी, वह लड़की का प्रेमी निकला। यह मामला तब सामने आया जब 6 अक्टूबर को एटा जिले में एक महिला का शव खेत में मिला था।

    शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला कि शव एटा के नयागांव थाने के अंतर्गत अल्लाहपुर की रहने वाली अलका नाम की महिला का है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि अपनी बेटी के मनमौजी व्यवहार से परेशान होकर अलका ने 38 वर्षीय सुभाष सिंह को अपनी बेटी को मारने (Murder) की सुपारी दी थी। महिला को यह नहीं पता था कि सुपारी लेने वाला आदमी उसकी बेटी का प्रेमी है। पुलिस ने बुधवार को सुभाष और महिला की बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस ने मीडिया को बताया कि अलका की बेटी कुछ महीने पहले अपने इलाके के एक युवक के साथ भाग गई थी। इसके बाद अलका ने अपनी बेटी को फर्रुखाबाद स्थित मायके भेज दिया था। यहीं पर वह सुभाष से फोन पर लंबे समय तक बात करने लगी और जल्द ही उनके बीच रिश्ता बन गया। जब उसके चाचा ने कॉल देखी, तो उन्होंने अलका से लड़की को घर ले जाने के लिए कहा। शर्मिंदगी से क्रोधित होकर अलका ने अपनी बेटी की हत्या (Murder) करवाने का फैसला लिया।

    पुलिस ने कहा कि 27 सितंबर को, अलका ने सुभाष से संपर्क किया और उसे अपनी बेटी को मारने के लिए 50,000 रुपए की पेशकश की थी। सुभाष ने लड़की के साथ यह बात बताई। लड़की ने सुभाष से वादा किया कि अगर वह उसकी मां को मार डालेगा तो वह उससे शादी कर लेगी। पुलिस ने बताया कि दोनों ने पूछताछ के दौरान अपराध कबूल कर लिया है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this