More
    HomeCrimeAmethi में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, सीएम योगी...

    Amethi में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश

    Published on

    spot_img

    उत्तर प्रदेश में फिर से एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। उत्तर प्रदेश के अमेठी (Amethi) जिले में एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

    आरोपियों ने शिक्षक दंपति के साथ उनके दो मासूम बच्चों को भी गोलियों से भून दिया है। इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में दहशत का माहौल बना हुआ है। अमेठी (Amethi) के एसपी अनूप कुमार सिंह ने कहा कि शिवरतन गंज थाना क्षेत्र के अहोरवा भवानी में अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और दो बच्चों पर गोली चलाई।

    पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान, अभी तक हमने पाया है कि लूट का कोई प्रयास नहीं हुआ था। 18 अगस्त के आसपास पीड़ितों ने चंदन वर्मा नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दी थी। हम उस एंगल से भी मामले की जांच कर रहे हैं।

    अमेठी (Amethi) के एसपी ने बताया कि अहोरवा भवानी चौराहे के पास एक किराए के मकान में सुनील कुमार अपनी पत्नी पूनम और दो बच्चों के साथ रहते थे। वह एक स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। उन्होंने आगे बताया कि शिक्षक पति-पत्नी और दो बच्चियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अज्ञात हत्यारों ने घटना को अंजाम दिया है।

    आपको बता दें कि यह परिवार रायबरेली का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि बिते 18 अगस्त को परिवार ने एससी/एसटी एक्ट के तहत एक मुकदमा भी दर्ज करवाया था।

    अमेठी (Amethi) पुलिस हर एक एंगल से पूरे मामले की जांच कर रही है। मरने वालों में शिक्षक पति-पत्नी के अलावा चार साल की बेटी लाडो और दो साल की बेटी सृष्टि भी शामिल है।

    आपको बता दें कि सुनील 2020 में शिक्षक बने थे। इससे पहले वह उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात थे। छानबीन और जांच पड़ताल के दौरान अभी तक इस वारदात का मकसद और वजह सामने नहीं आ सका है।

    घटना के चर्चा में आने के बाद अयोध्या रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार खुद मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस इस मामले में पारिवारिक रंजिश के साथ-साथ हर पहलू के तहत तहकीकात करने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि यह हत्याकांड लूटपाट के इरादे से नहीं किया गया। जल्द इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।

    वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि जनपद अमेठी (Amethi) में हुई घटना घोर निंदनीय और अक्षम्य है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। दुःख की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। इस घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, उन पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई होगी।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...