More
    HomeEntertainmentSubhash Ghai की अब कैसी है तबीयत? मशहूर फिल्ममेकर को हो रही...

    Subhash Ghai की अब कैसी है तबीयत? मशहूर फिल्ममेकर को हो रही थी सांस लेने में तकलीफ

    Published on

    spot_img

    बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म मेकर Subhash Ghai की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

    पहले खबर आई थी कि Subhash Ghai की हालत गंभीर है और उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है। सुभाष घई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अब सब कुछ ठीक है और वह जल्द ही अपने चाहने वालों से मिलेंगे।

    Subhash Ghai को सांस लेने में हो रही थी तकलीफ

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुभाष घई को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। अचानक से चक्कर आने लगा और कमजोरी जैसी दिक्कतें होने लगी। फिलहाल सुभाष घई ठीक है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि मुझे यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि मेरे इतने चाहने वाले हैं जो मेरी सेहत को लेकर इतने फिक्रमंद हैं। IFFI गोवा में मेरे व्यस्त कार्यकाल के बाद। अब सब ठीक है, जल्द ही मिलेंगे। उन्होंने पोस्ट के आखिरी में सबका शुक्रिया अदा किया।

    Subhash Ghai ने इन फिल्मों का किया है निर्माण

    आपको बता दें कि सुभाष घई की टीम ने कुछ समय पहले ही उनका हेल्थ अपडेट जारी किया था। टीम ने अपने बयान में कहा था कि हम यह कन्फर्म करना चाहेंगे कि सुभाष घई बिलकुल ठीक हैं। वह बस रूटीन चेकअप के लिए भर्ती हुए हैं। सुभाष घई ने कालीचरण, कर्ज, हीरो, विधाता, मेरी जंग, कर्मा, राम लखन, सौदागर, खलनायक, परदेश और ताल जैसी फिल्में बनाई हैं। सुभाष घई एक एक्टिंग स्कूल भी चलाते हैं।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this