बॉलीवुड (Bollywood) के सुपर स्टार शाहरुख खान 2024 में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले एक्टर बन गए हैं। फॉर्च्यून इंडिया (Fortune India) कि रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तीय वर्ष (Financial Year) 2024 में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने 92 करोड़ रुपये का टैक्स चुकाया है। जिसके साथ वो सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले सेलेब्रिटी बन गए हैं।
वहीं, क्रिकेट की दुनिया के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले एथलीट बन गए हैं। विराट कोहली ने वित्तीय वर्ष 2024 में 66 करोड़ रुपये भरे हैं।
फिल्मी दुनिया की बात करें तो शाहरुख खान के बाद तमिल एक्टर विजय 80 करोड़ का टैक्स देने के बाद दूसरे नंबर पर है। चलिए अब आपको बतात हैं कि बॉलीवुड के किस एक्टर ने कितना टैक्स दिया है।
- शाहरुख खान ने 92 करोड़ रुपये का टैक्स चुकाया है।
- तमिल अभिनेता विजय ने 80 करोड़ रुपये का टैक्स चुकाया है।
- सलमान खान ने 75 करोड़ रुपये टैक्स भरा है।
- अमिताभ बच्चन ने बतैर टैक्स 71 करोड़ रुपये भरे हैं।
- अजय देवगन ने 42 करोड रुपये टैक्स भरा है।
- रणबीर कपूर ने 36 करोड़ रुपये कर चुकाया है।
- ऋतिक रोशन 28 करोड़ रुपये टैक्स भरा है।
- करीना कपूर ने 20 करोड़ रुपये टैक्स भरा है।
- शाहिद कपूर ने 14 करोड़ रुपये का टैक्स भरा है।
- वहीं कियारा आडवाणी ने 12 करोड़ का टैक्स पे किया है।
तो ये लिस्ट है फिल्मी दुनिया की उन हस्तियों की जिन्होंने साल 2024 में सबसे ज्यादा जैक्स भरा है।


