2024 हुरुन इंडिया की अमीरों की लिस्ट (Hurun India Rich List)आ चुकी है. बॉलीवुड (Bollywood) की बात करें तो इस लिस्ट में 5 सितारों के नाम शामिल है. जिनके काम को आप बड़े पर्दे पर सराहते आए हैं. यूं तो बॉलीवुड में एक से बढ़ कर एक कलाकार हैं, लेकिन इस लिस्ट में नंबर एक पर किंग खान है. हुरून इंडिया रिच लिस्ट में 7 हजार 300 करोड़ रुपये के साथ शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का नाम सबसे टॉप पर है.
दूसरे नंबर पर जूही चावला (Juhi Chawla) हैं. उनकी नेटवर्थ 4 हजार 600 करोड़ रूपये बताई गई है. वैसे Hurun India Rich List में दूसरे पायदान पर खड़ी जूही चावला का नाम सुनकर कई लोग हैरान भी हुए. आपको बता दें कि जूही चावला अपने पति जय मेहता और शाहरुख खान के साथ आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की सह-मालिक हैं.
वहीं, इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का नाम है, उनकी नेटवर्थ 2 हजार करोड़ बताई गई है. फिल्मों से होने वाली कमाई के अलावा ऋतिक रोशन HRX कंपनी से भी कमाई करते हैं.
1600 करोड़ की नेटवर्थ के साथ बॉलीवुड के बादशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) चौथे नंबर पर हैं. अमिताभ बच्चन फिल्म, विज्ञापन और इन्वेस्टमेंट के जरिए कमाई करते हैं.
पांचवे नंबर पर करण जौहर (Karan Johar) है जिनकी नेटवर्थ 1400 करोड़ है. करण जौहर बॉलीवुड के बड़े फिल्म प्रोड्यूसर हैं.


