छत्तीसगढ़ के सूरजपुर (Surajpur) में एक हिस्ट्रीशीटर ने एक पुलिसकर्मी की पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। आरोपी का नाम कुलदीप साहू है और उसका कबाड़ का कारोबार है।
हेड कांस्टेबल तालिब शेख सूरजपुर (Surajpur) कोतवाली में तैनात हैं। तालिब शेख की पत्नी मेहनाज और बेटी आलिया के शव सोमवार सुबह Surajpur कोतवाली थाना क्षेत्र में उनके घर से चार किलोमीटर दूर पिढ़ा गांव के बाहरी इलाके में मिले।
पुलिसकर्मी के परिवार की हत्या से गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर और गोदाम को आग के हवाले कर दिया। गुस्साई भीड़ ने मौके पर पहुंचे एसडीएम पर भी हमला कर दिया, जो किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे।
आरोपी कुलदीप साहू ने रविवार रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में तैनात एक कांस्टेबल पर गर्म तेल फेंक दिया था। पुलिस ने उसका पीछा किया और पकड़ने का प्रयास किया तो उसने अपनी कार से पुलिस को कुचलने की कोशिश की। उसने पुलिस पर फायरिंग भी की।
घटना पर सियासत तेज
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर (Surajpur) में हुई घटना को लेकर कांग्रेस ने राज्य की सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। राज्य के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सूबे में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर सवाल खड़े
छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, “एक कांस्टेबल के परिवार के दो सदस्यों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शवों को उनके घर से पांच किलोमीटर दूर खेत में फेंक दिया गया। बाद में गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया। इससे पता चलता है कि छत्तीसगढ़ में सरकार नहीं है।”
राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जवाब में कहा है कि जिस कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की दुर्दशा की, उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि मौजूदा राज्य सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है। जहां अधिकारियों की लापरवाही की बात सामने आ रही है वहां अफसरों पर भी कार्रवाई हो रही है।


