बॉलीवुड के फेमस निर्देशक राहुल ढोलकिया की आगामी फिल्म Agni का टीजर रिलीज हुआ है।
अमेजन प्राइम वीडियो ने Agni फिल्म का टीजर रिलीज किया है। यह फिल्म 6 दिसंबर 2024 को प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में प्रतीक गांधी, दिव्येंदु और सैयामी खेर मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
हम अग्नि के उपासक हैं, बलिदानों से कब घबराते हैं
फिल्म के टीजर की शुरुआत एक जलते हुए भवन से होती है। आग बुझाने के लिए दमकल कर्मचारी हिम्मत और साहस से अपनी जान जोखिम में डालते हुए दिखते हैं। टीजर में एक आवाज सुनाई देती है, “हम अग्नि के उपासक हैं। बलिदानों से कब घबराते हैं। जान झोंक कर अपनी हर जान बचाते हैं। भूलो हमें पर याद रखना, जो ज्वाला में जीते हैं, वो अमर हो जाते हैं।” यह डायलॉग सुनकर पता चलता है कि फिल्म का थीम साहस, बलिदान और मानवता की मिसाल होने वाली है।
प्रतीक गांधी निभा रहे हैं मुख्य किरदार
Agni फिल्म की कहानी मुंबई शहर में हो रही रहस्यमयी आग की घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। प्रतीक गांधी इस फिल्म में विठल नामक एक निडर और साहसी दमकलकर्मी का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, दिव्येंदु समीत का रोल अदा कर रहे हैं जो कि एक पुलिस अधिकारी होता है। टीजर में दिखता है कि दोनों ही किरदार के बीच व्यक्तिगत मतभेद होने के बावजूद वे मिलकर काम करते है। दोनों ही किरदार आग की इन घटनाओं का रहस्य सुलझाना चाहता है। टीजर देखकर मालूम चलता है कि फिल्म की कहानी उनके कर्तव्य और पारिवारिक रिश्तों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश को दर्शाती है।
हम गर्व महसूस कर रहे हैं- रितेश सिधवानी
Agni फिल्म के बारे में निर्माता रितेश सिधवानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि हम गर्व महसूस कर रहे हैं कि हम एक ऐसी फिल्म पेश कर रहे हैं जो न केवल दमकलकर्मियों के अदम्य साहस को सलाम करती है। बल्कि यह भी दर्शाती है कि कैसे सुरक्षा और समाज की रक्षा करने वाले लोग एक साथ मिलकर काम करते हैं।
6 दिसंबर को होगी फिल्म रिलीज
आपको बता दें कि फिल्म का निर्देशन राहुल ढोलकिया ने किया है। राहुल ढोलकिया ने इससे पहले ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ और ‘रॉक ऑन’ जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। Agni फिल्म में प्रतीक गांधी और दिव्येंदु के अलावा सैयामी खेर, साई तम्हंकर, जितेंद्र जोशी, उदित अरोड़ा और कबीर शाह जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म 6 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।


