भारत की फेमस वेब सीरीज Mirzapur एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने आने वाली है।
Mirzapur वेब सीरीज अमेजन प्राइम पर रिलीज की हुई थी। इसके तीन सीजन आ चुके है। Mirzapur के मेकर्स ने जानकारी दी है कि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी रिलीज किया जाएगा। मिर्जापुर द फिल्म को साल 2026 में रिलीज किया जाएगा।
Mirzapur का टीजर हुआ रिलीज
बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Mirzapur The Film का टीजर शेयर किया। इस स्पेशल वीडियो में कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी), मन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) और गुड्डू पंडित (अली फजल) एक साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए एक्टर फरहान खान ने कैप्शन में लिखा कि अब भौकाल भी बड़ा होगा और पर्दा भी। आपको बता दें कि Mirzapur के तीन सीजन को अमेजन प्राइम पर रिलीज किया जा चुका है।
वीडियो में दिखे Mirzapur के तीनों दिग्गज
वीडियो की शुरुआत में कालीन भैया कहते हुए नजर आते है कि “गद्दी का महत्व तो आप जानते हैं, सम्मान, पावर और कंट्रोल। आपने भी Mirzapur अपनी-अपनी गद्दी पर बैठकर देखी होगी। पर इस बार गद्दी से नहीं उठे तो रिस्क है।” वहीं अगले ही सीन में हाथों में बंदूक लिए गुड्डू पंडित की एंट्री होती है। वो कहते है कि “सही बोले कालीन भैया। रिस्क लेना हमारी USP है, अब जो है न सारा खेल बदल दिया है। तो क्या है कि मिर्जापुर आपके पास नहीं आएगा अब आपको मिर्जापुर के पास आना पड़ेगा।”
मिर्जापुर द फिल्म में नजर आएंगे मुन्ना भैया
वीडियो के आखिरी कुछ सेकंड में मुन्ना भैया की भी एंट्री होती है। मुन्ना भैया कहते हुए नजर आते है कि हिंदी फिल्म के हीरो हैं हम और हिंदी फिल्म तो थिएटर्स में ही देखी जाती है। अब मिर्जापुर की गद्दी में यहीं से बैठकर राज होगा। कुल मिलाकर तीनों अभिनेता फैन्स को बता रहे थे कि मिर्जापुर फिल्म आ रही है, जिसके लिए लोगों को थिएटर्स में आना होगा। आपको बता दें कि मिर्जापुर द फिल्म साल 2026 में रिलीज होने वाली है।


