More
    HomeNationalटायर्ड CM और रिटायर्ड अधिकारियों से नहीं होगा नए बिहार का निर्माण...Tejashwi...

    टायर्ड CM और रिटायर्ड अधिकारियों से नहीं होगा नए बिहार का निर्माण…Tejashwi Yadav

    Published on

    spot_img

    अगले साल बिहार में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। चुनाव से पहले Tejashwi Yadav ने CM नीतीश कुमार पर हमला बोला है।

    बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों यात्रा पर निकले हुए हैं। इस दौरान तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं

    नीतीश कुमार के पास कोई रोडमैप नहीं है- Tejashwi Yadav

    तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करते हुए कहा कि नीतीश कुमार जी के पास कोई विजन नहीं हैं। उनके पास कोई रोडमैप और ब्लूप्रिंट नहीं है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार Out of the box कभी सोच नहीं पाते हैं। राजद नेता ने नीतीश कुमार को नकलची लोग कहा हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि हमारी हर योजना, घोषणा एवं विजन की कॉपी कर लेते है। अपनी एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि ये हमारी घोषणाओं का मजाक उड़ाते है। हमारी आलोचना करते है, उन्हें असंभव बताते है और आखिर में बेशर्मी से हमारी ही योजनाओं की नकल करते है।

    टायर्ड CM और रिटायर्ड अधिकारियों से नए बिहार का नहीं होगा निर्माण- Tejashwi Yadav

    तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए लिखा कि हम विपक्ष में रह कर इनको इतना सीखा पर रहे है। अभी तो हम छात्रों के लिए छात्रवृत्ति और युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता को लेकर भी अध्ययन कर रहे है। बिहार को अब नई दृष्टि की जरूरत है। टायर्ड मुख्यमंत्री और रिटायर्ड अधिकारियों से नए बिहार का निर्माण नहीं होगा।

    माई-बहिन मान योजना के तहत मिलेगा 2500 रुपए- Tejashwi Yadav

    आपको बता दें कि तेजस्वी यादव ने हाल ही में माताएं और बहनों के लिए माई-बहिन मान योजना लाने की बात कही थी। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को 2500 रुपए देंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही एक महीने में हम माई-बहिन मान योजना की शुरुआत करेंगे। तेजस्वी यादव दिल्ली मॉडल को बिहार में लागू करना चाहते है। दिल्ली मॉडल के तहत ही बिहार में 200 यूनिट तक फ्री बिजली दी जाएगी। आपको बता दें कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार ने 200 यूनिट तक फ्री बिजली देती है।

    नीतीश कुमार कर रहे हैं फिजूलखर्ची- Tejashwi Yadav

    रविवार को तेजस्वी यादव ने CM नीतीश कुमार की राज्य यात्रा को फिजूलखर्ची बताया था। उन्होंने कहा था कि इस यात्रा का उद्देश्य केवल प्रचार करना है। इससे जनता को कोई लाभ नहीं हो रहा है। जो पैसा इस यात्रा पर खर्च हो रहा है, उसे जनता के कल्याण में लगाना चाहिए था।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...