More
    HomeNationalTejashwi Yadav ने सरकार बनने पर वृद्धा पेंशन की राशि 1500 करने...

    Tejashwi Yadav ने सरकार बनने पर वृद्धा पेंशन की राशि 1500 करने का वादा किया

    Published on

    spot_img

    आगामी साल में बिहार में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। चुनाव से पहले राज्य में सरगर्मी तेज हो गई है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बेगूसराय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बड़ी घोषणा की है।

    Tejashwi Yadav ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तो सामाजिक सुरक्षा पेंशन 400 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए दी जाएगी। साथ ही तेजस्वी यादव ने 200 यूनिट फ्री बिजली देने के वादे को भी दोहराया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने 17 महीने के शासनकाल में किए गए विकास योजनाओं के अलावा आरक्षण सीमा को 75 फीसदी तक किया था। हमने जाति आधारित गणना भी करवाई थी। हमने वादे के अनुसार 5 लाख नौकरी देने का भी ऐतिहासिक कार्य भी किया था। उन्होंने आगे कहा कि संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाकर 2025 में महागठबंधन की सरकार बनाना है।

    Tejashwi Yadav ने नीतीश कुमार पर किया हमला

    नेता प्रतिपक्ष ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार का इकबाल खत्म हो गया है। वो थक गए हैं। सदन में एक भी गंभीर शब्द नहीं बोल पा रहे हैं। शायद उन्हें बयान देने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन करने का तरीका बता रहा है कि पहले वाले सीएम नीतीश के बदले कोई अधिकारी चला रहा हो। बिहार में भ्रष्टाचार व अपराध दोनों तेजी से बढ़ रहा है। पुलिस की कार्यशैली फेल है।

    बिहार को नहीं मिला विशेष राज्य का दर्जा- Tejashwi Yadav

    Tejashwi Yadav ने कहा कि सीएम नीतीश के बल पर पीएम मोदी की सरकार बनी हुई है। लेकिन बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से केंद्र सरकार पीछे हट गई है। यह बिहार के साथ केंद्र का सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश ने एनडीए को समर्थन इसलिए दिए थे कि केंद्र में मोदी सरकार बनी तो विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा। लेकिन इस मामले में सीएम चुप हैं।

    महागठबंधन सरकार में नहीं हुआ कोई भी पेपर लीक- Tejashwi Yadav

    उन्होंने आगे कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने बिहार को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र से कोई नई योजना नहीं ला रहे हैं। बिहार में महागठबंधन की सरकार थी तो 50 हजार करोड़ रुपए का निवेश हुआ। महागठबंधन की सरकार में ही नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने का काम किया। 17 माह के शासनकाल में किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पेपर लीक नहीं हुआ था।

    लेकिन हमारी सरकार बनते ही प्रतियोगिता परीक्षा में पेपर लीक होने लगे। सीएचओ से लेकर नीट के पेपर लीक हो गए है। इससे यह लग रहा है कि बिहार में नीतीश सरकार माफियाओं को संरक्षण दे रही है। बिहार में भ्रष्टाचार-अपराध की सरकार चल रही है।

    Latest articles

    Phone Tapping के आरोप पर सियासी घमासान: Rahul Gandhi के बयान पर BJP नेताओं का पलटवार, कहा- ‘अपना दिमाग चेक करवाइए’

    नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के...

    Rahul Gandhi: ‘मेरा फोन टैप किया जा रहा है, मेरे पास सबूत हैं’

    नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने...

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    More like this

    Phone Tapping के आरोप पर सियासी घमासान: Rahul Gandhi के बयान पर BJP नेताओं का पलटवार, कहा- ‘अपना दिमाग चेक करवाइए’

    नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के...

    Rahul Gandhi: ‘मेरा फोन टैप किया जा रहा है, मेरे पास सबूत हैं’

    नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने...

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...