More
    HomeEntertainmentSonu Sood की फिल्म फतेह का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें कब होगी...

    Sonu Sood की फिल्म फतेह का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें कब होगी फिल्म रिलीज

    Published on

    spot_img

    बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता Sonu Sood ‘फतेह’ फिल्म बना रहे हैं। यह फिल्म 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

    Sonu Sood की डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के साथ ही सूरज जुमानी हिंदी फिल्मों में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में वह विलेन के किरदार में नजर आएंगे।

    साइबर फ्रॉड पर बनी है फिल्म

    सूरज जुमानी इस फिल्म में साइबर फ्रॉड करने वाले विलेन के हेड का रोल निभा रहे हैं। फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका है। फिल्म का टीजर भी रिलीज किया जा चुका है। टिजर में सोनू सूद ने अपने जबरदस्त अंदाज से हर किसी के होश उड़ा दिए हैं। यह पहली बार होगा जब इतना खतरनाक एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं।

    पंजाब में हुई है फिल्म की शूटिंग

    फतेह के ट्रेलर में एक सीधे-सादे शख्स की कहानी दिखाई गई है। जिसका अतीत इतना डार्क है कि उसकी आज की जिंदगी को देखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा पाएगा। फिल्म की शूटिंग पंजाब में की गई है। अभिनेता पंजाब के एक गांव में रहकर सुकून की जिंदगी बिता रहा है। लेकिन इसी दौरान उसके गांव की एक लड़की किसी खतरनाक साइबर क्राइम सिंडिकेट के चंगुल में फंस जाती है। इसके बाद फतेह साइबर क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ एक बड़ी जंग लड़ता है।

    इस तारीख को रिलीज होगी फिल्म

    फतेह फिल्म देश भर में चल रहे साइबर फ्रॉड के जाल का भंडाफोड़ करने की कोशिश में जुट जाता है। इस दौरान कई खतरनाक लोगों का सामना करना पड़ता है। जिनके बारे में शायद उसने कभी सोचा भी नहीं होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या फतेह अपनी लड़ाई में जीत हासिल कर पाता है या नहीं। इस सवाल का जवाब फिल्म की रिलीज के बाद ही मिलेगा। आपको बता दें कि फतेह फिल्म 10 जनवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है।

    Sonu Sood कर रहे हैं फिल्म का निर्देशन

    फतेह में एक्टिंग करने के अलावा सोनू सूद ने इसके निर्देशन की कमान भी संभाली है। सोनू सूद पहली बार किसी फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अंकुर पंजनी के साथ मिलकर इसकी कहानी भी लिखी है। सोनू सूद के साथ इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, विजय राज, नसीरुद्दीन शाह और प्रकाश राज जैसे सितारे भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...