More
    HomeEntertainmentEngineers Day: विक्की कौशल से लेकर तापसी पन्नू तक, बॉलीवुड के ये...

    Engineers Day: विक्की कौशल से लेकर तापसी पन्नू तक, बॉलीवुड के ये सितारे पहले थे इंजीनियर!

    Published on

    spot_img

    Engineers Day: 15 सितंबर को हर साल इंजीनियर्स डे मनाया जाता है। बॉलीवुड की दुनिया में भी ऐसे सितारों की भरमार है जो अभिनय करने से पहले इंजीनियर रह चुके हैं। आइए जानते हैं उन चुनिन्दा सितारों के बारे में !

    Engineers Day: बॉलीवुड की दुनिया में खूब सारे टैलेंट हैं। उनमें ऐसे टैलेंट भी हैं जो एक्टर बनने से पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं।

    इंजीनियरिंग की 4 साल की पढ़ाई के साथ सिंगिंग-डांसिंग-एक्टिंग जैसे कई सारे पहलू पर भी ख़ूब ध्यान दिया जाता है। ऐसे में कई बार लोग अपने पैशन में रम जाते हैं। उनके पास डिग्री चाहे इंजीनियरिंग हो, पर जीवन में काम अपनी पसंद का चुनते हैं। बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जो आज शानदार काम कर रहे हैं, लेकिन पढ़ाई उन्होंने इंजीनियरिंग में की है।

    आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में –

    1. विक्की कौशल (Vicky Kaushal)
      बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल ने मुंबई के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। उनके माता-पिता चाहते थे कि वो इंजीनियर बनें लेकिन किस्मत उन्हें बॉलीवुड में ले आई।
    2. कृति सेनन (Kriti Sanon)
      कृति सेनन ने अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में एक्टिंग का लोहा मनवाया है। उन्होंने नोएडा के जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की डिग्री ली है।
    3. कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan)
      लाखों दिलों की धड़कन और महिला फैन्स के खासा पसंदीदा कार्तिक आर्यन ने पुणे के डीवाई पाटिल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से बायोटेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग में बीटेक किया है।
    4. आर. माधवन (R. Madhvan)
      सुपरनैचुरल हीरो, जो अपने रोमांटिक और चॉकलेटी अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने कोल्हापुर के राजाराम कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है।
    5. तापसी पन्नू (Taapsee Pannu)
      अपने अकेले के दम पर सोलो किरदार करके फ़िल्म को हीट करा देने वाली तापसी पन्नू भी इंजीनियर हैं। नई दिल्ली के गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू से पहले सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम किया है।
    6. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput)
      सुशांत पढ़ाई-लिखाई में बहुत होशियार व्यक्ति थे। दिवंगत अभिनेता ने उन्होंने ऑल इंडिया इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम में 7वीं रैंक हासिल की थी। इसके बाद दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से बीटेक किया था। (Engineers Day)
    7. सोनू सूद (Sonu Sood)
      सामाजिक सेवा के लिए देवदूत माने जाने वाले दमदार एक्टर सोनू सूद ने नागपुर के यशवंत कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग से डिग्री हासिल की है।
    8. अमीषा पटेल (Amisha Patel)
      ‘गदर’ फेम अमीषा पटेल ने मैसाचुसेट्स की टफ्ट्स यूनिवर्सिटी (Tufts University in Massachusetts) से बायो-जेनेटिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।
    9. जितेन्द्र कुमार उर्फ़ जीतू भईया (Jeetu Bhaiya)
      जीतू भईया ने ना सिर्फ़ कोटा फैक्ट्री में इंजीनियरिंग और आईआईटी की कोचिंग दी है बल्कि असली में भी वो आईआईटी खड़गपुर से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक कर चुके हैं। उन्हें पंचायत और कोटा फैक्ट्री जैसी वेबसीरीज से खास पहचान मिली।
    10. कादर ख़ान (Kader Khan)
      बॉलीवुड के दिवंगत कलाकार जिनका नाम अभिनय के आंगन में हमेशा अदब और एहतराम से लिया जाएगा, उन्होंने बॉम्बे यूनिवर्सिटी से संबद्ध इस्माइल यूसुफ कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। वह प्रोफेसर के तौर पर सिविल इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को पढ़ा चुके हैं।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...