बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) अपनी फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ को लेकर चर्चा में हैं। OTT प्लेटफार्म Netflix पर रिलीज हुई तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की इस फिल्म पसंद को उनके फैन्स और दर्शकों ने काफी पसंद किया। मूवी लवर्स के दिमाग से ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ का बुखार उतरा भी नहीं था कि तापसी की आने वाली मूवी का टीजर लॉन्च हो गया है। फिल्म का नाम है गांधारी (Gandhari)।
फिल्म गांधारी (Gandhari) एक्शन थ्रिलर होने वाली है। इस फिल्म में मां का इमोशन भी देखने को मिलेगा। गांधारी (Gandhari) के टीजर में तापसी पन्नू का डायलॉग सुना जा सकता है- ”कहते हैं मां की दुआ हमेशा साथ देती है, जब उसके बच्चे पर आती है तो काली भी वही होती है…”।
तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने अपनी फिल्म को अनाउंस करने के लिए सोशल मीडिया को चुना है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम (Instagram) स्टोरी पर फिल्म की झलक दिखाई है। टीजर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) मां के रोल में नजर आ सकती है। टीजर में बच्चे की बात की गई है, साथ ही काली का भी जिक्र किया गया है। ये झलक देता है कि फिल्म में भरपूर एक्शन और इमोशन होगा।
ये फिल्म सिनेमा हॉल में नहीं बल्कि Netflix पर रिलीज की जाएगी। Netflix गांधारी (Gandhari) से जुड़े टीजर को रिलीज करते हुए लिखता है ‘राइटर और एक्ट्रेस दोबारा वापसी कर रही है। कनिका ढिल्लों और तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) एक्शन थ्रिलर के साथ वापसी कर रही हैं।’ फिल्म की रिलीज डेट और दूसरे कलाकारों के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं दी गई है।


