More
    HomeCrimeNithari Kand पर बनी Sector 36 का ट्रेलर आया सामने, सीरियल किलर...

    Nithari Kand पर बनी Sector 36 का ट्रेलर आया सामने, सीरियल किलर के रोल में दिखेंगे Vikrant Massey

    Published on

    spot_img

    नोएडा के निठारी कांड (Nithari Kand) पर बनी फिल्म Sector 36 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 12वीं फेल (12th Fail) और हसीन दिलरुबा (Haseen Dilruba) में लीड रोल करने वाले विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) फिल्म में खतरनाक भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 13 सितंबर को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी।

    नोएडा के निठारी कांड (Nithari Kand) पर बनी फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक कोठी का नौकर सेक्टर के पास बनी झुग्गियों के बच्चों का अपहरण करता है। फिल्म का ट्रेलर देखने से पता चलता है कि विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) नौकर के रोल में नजर आएंगे। सीरियल किलर बनकर वो मासूम बच्चों का अपहरण और हत्या करते नजर आएंगे। फिल्म में दीपक डोबरियाल (Deepak Dobriyal) पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में नजर आएंगे, जो इस केस से पर्दा उठाता है।

    साल 2006 में नोएडा के सेक्टर 31 और निठारी (Nithari) गांव के नाले से कई मासूम बच्चों के नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई थी। इस केस में सेक्टर 31 के रहने वाले सुरेंद्र कोली और मनिंदर सिंह का हाथ था। पुलिस जांच में पता चला कि इन दोनों ने मिलकर बच्चों का अपहरण किया, फिर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इन्होंने बच्चों की लाश के टुकड़े करके नाली में फेंक दिए थे।

    इसी निठारी कांड (Nithari Kand) पर अब मैडॉक फिल्म्स ने ‘सेक्टर 36’ (Sector 36) फिल्म को बनाया है। इस घटना की चर्चा पूरे देश में हुई थी। निठारी कांड के खुलासे के बाद कुछ वक्त के लिए लोगों ने उस घर के बाहर से गुजरना भी बंद कर दिया था, जिसके बाहर के नाले से कंकाल मिले थे। ऐसे में क्रिएटिविटी के साथ बनाई गई ये फिल्म आपके रोगटे खड़े कर देगी।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36