More
    HomeNationalप्रदेशयूपी में Poster वॉर! बीजेपी के जवाब में सपा के पोस्टर

    यूपी में Poster वॉर! बीजेपी के जवाब में सपा के पोस्टर

    Published on

    spot_img

    उत्तर प्रदेश में उपचुनाव से पहले नारों की जंग तेज हो गई है। एक तरफ बीजेपी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नारे के सहारे चुनावी जंग जीतने की तैयारी में है तो समाजवादी पार्टी ने नया पोस्टर (Poster) जारी किया है।

    योगी आदित्यनाथ के नारे “बंटेंगे तो कटेंगे” के जवाब में समाजवादी पार्टी की तरफ़ से “जुड़ेंगे तो जीतेंगे” वाले पोस्टर (Poster) आ गए हैं।

    समाजवादी पार्टी ने राजधानी लखनऊ में पोस्टर (Poster) लगाए हैं। इसपर लिखा है- ‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे’। इसी के साथ समाजवादी पार्टी का एक और पोस्टर चर्चा में है। पोस्टर में लिखा है- “न बटेंगे न कटेंगे PDA के संग रहेंगे।”

    इन पोस्टर में सपा मुखिया अखिलेश यादव की तस्वीर लगी है।

    बीजेपी और सीएम योगी के नारे पर अखिलेश यादव ने कहा है कि’बटेंगे तो कटेंगे’ से कुछ नहीं होने वाला है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि बीजेपी का नारा नकारात्मक है।

    अखिलेश यादव का कहना है कि बीजेपी के वोटर उनका साथ छोड़ रहे हैं। इस बात से बीजेपी में निराशा है। अखिलेश ने कहा कि इसी वजह से बीजेपी बचे हुए वोटर को डरा कर एक करने की कोशिश कर रही है।

    अखिलेश यादव और उनकी पार्टी बीजेपी और खासकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमलावर है। इसके लिए समाजवादी पार्टी पोस्टर के जरिए भी संदेश दे रही है।

    यूपी की जनता के लिए अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी का क्या संदेश है चलिए बताते हैं…

    अगर आपको लोकसभा चुनाव याद हो तो उस वक्त भी अखिलेश यादव जोड़ने की बात कर रहे थे। अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनावों के लिए एक फॉर्मूला तैयार किया था। अखिलेश ने PDA के बैनर तले चुनाव लड़ा था।

    अखिलेश और उनके गठबंधन पिछड़े, दलित और अल्पसखंयक वोटर का साथ मिला और सपा ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की थी। अब यूपी में 9 सीटों पर उपचुनाव हैं और समाजवादी पार्टी एक बार फिर एक होने के नारे को बुलंद कर रही है। समाजवादी पार्टी जुड़ने और जीतने की बात कर रही है।

    योगी आदित्यनाथ ने बीते अगस्त में ‘बटेंगे तो कटेंगे’ का नारा दिया था। योगी आदित्याथ के इस नारे को बीजेपी ने हाथों हाथ लिया। प्रधानमंत्री मोदी और आरएसएस ने भी योगी के नारे का समर्थन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में ‘बटेंगे तो कटेंगे’ के जैसा नारा दिया है। प्रधानमंत्री ने ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का नारा दिया।

    योगी के ‘बटेंगे तो कटेंगे’ वाले पोस्टर मुंबई और नोएडा में भी लगाए गए। इन्हीं पोस्टर का जवाब देते हुए समाजवादी पार्टी ने ‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे’ और ‘न बटेंगे न कटेंगे’ के पोस्टर लगवाए।

    समाजवादी पार्टी के पोस्टर पर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान आया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि टुकड़े टुकड़े गैंग हिन्दूओं को जातियों में बांट कर वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। हालांकि, कुछ दिन पहले गिरिराज सिंह ने बिहार के सीमांचल में हिन्दू स्वाभिमान यात्रा निकाली थी। इस पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि गिरिराज की यात्रा से बिहार का माहौल बिगड़ सकता था।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...