More
    HomeNationalप्रदेशरिश्तेदारवाद में बीजेपी हमसे भी आगे निकल गई- Akhilesh Yadav

    रिश्तेदारवाद में बीजेपी हमसे भी आगे निकल गई- Akhilesh Yadav

    Published on

    spot_img

    समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उपचुनाव से पहले बीजेपी पर रिश्तेदारवादी पार्टी होने का आरोप लगाया है।

    उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर उपचुनाव होने वाला है। चुनाव से पहले राज्य में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। यूपी के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव उपचुनाव से पहले लगातार रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। सपा प्रमुख ने शुक्रवार को बीजेपी पर निशाना साधा।

    अखिलेश यादव ने कहा कि जो नारा वो लगाते थे कि हम लोग परिवारवादी हैं लेकिन बीजेपी हम लोगों से और आगे निकल गई अब वो ‘रिश्तेदारवादी’ हो गए हैं। आपको बता दें कि अखिलेश यादव करहल विधानसभा में प्रचार के लिए गए हुए थे।

    बीजेपी रिश्तेदारवादी हो गई है- Akhilesh Yadav

    समाजवादी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से अखिलेश यादव का भाषण पोस्ट किया। Akhilesh Yadav ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि आज उपचुनाव के नामांकन का आखिरी दिन है। बीजेपी की भी सूची आ गई है। जो लोग नारा लगाते थे कि हम लोग परिवारवादी हैं, लेकिन बीजेपी हमसे भी आगे निकल गई है। अब बीजेपी रिश्तेदारवादी हो गई हैं।

    आपको बता दें कि बीजेपी ने करहल विधानसभा सीट से अखिलेश यादव के चचेरे बहनोई अनुजेश यादव को उम्मीदवार बनाया है।

    NDA गठबंधन चुनाव हारने वाली है- सपा प्रमुख

    सपा प्रमुख ने दावा किया कि उपचुनाव में NDA गठबंधन चुनाव हारने जा रही है। बीजेपी गठबंधन की महा हार होने जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार प्रदेश की अब तक सबसे भ्रष्ट सरकार है। बीजेपी के लोगों ने उत्तर प्रदेश को खोखला कर दिया है।

    Akhilesh Yadav ने कहा कि इस सरकार ने किसानों, नौजवानों, व्यापारियों सभी को धोखा दिया है और मंडियों को बर्बाद कर दिया। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सड़कों पर छुट्टा जानवर घूम रहे हैं। इन छुट्टा जानवरों के हमलों से प्रदेश में सैकड़ों मौतें हो चुकी है। सपा प्रमुख ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव के समय प्रधानमंत्री जी ने एक सप्ताह में छुट्टा जानवरों की समस्या का समाधान करने का वादा किया था, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ।

    बीजेपी करहल और मिल्कीपुर कभी नहीं जीत पाएगी- Akhilesh Yadav

    अखिलेश यादव ने अपने भाषण में कहा कि बीजेपी जानती है वह करहल और मिल्कीपुर कभी नहीं जीत पाएगी। मिल्कीपुर में तमाम प्रयासों के बावजूद बीजेपी आंतरिक सर्वे में हार रही है। इसलिए उन्होंने वहां चुनाव टाल दिया है। बीजेपी के लोग करहल का भी गणित जानते हैं कि वे हार रहे हैं।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...