More
    HomeNationalAkhilesh Yadav ने लोहिया को श्रद्धांजलि दी, योगी सरकार पर हमला बोला

    Akhilesh Yadav ने लोहिया को श्रद्धांजलि दी, योगी सरकार पर हमला बोला

    Published on

    spot_img

    स्वतंत्रता सेनानी और सोशलिस्ट नेता राम मनोहर लोहिया की आज पुण्यतिथि है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

    अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने लखनऊ में स्थित लोहिया पार्क में जाकर राम मनोहर लोहिया को श्रद्धांजलि अर्पित की है। राम मनोहर लोहिया का जन्म साल 1910 में हुआ था। लोहिया अपने जन राजनीति के कारण जाने जाते थे। वे देश के बड़े समाजवादी नेताओं में से एक थे। राम मनोहर लोहिया ने राजनीति की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी। लेकिन आजादी के कुछ समय बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी को कड़ी चुनौती दी थी।

    लोहिया ने 1962 के चुनाव में जवाहर लाल नेहरू के खिलाफ चुनाव लड़ा था और चुनाव में उन्हें कड़ी टक्कर दी थी। राम मनोहर लोहिया ने विपक्षी दलों के गठबंधन के नेतृत्व में भी अहम भूमिका निभाई थी। साल 1967 में उनकी मृत्यु हो गई थी। आज भी राम मनोहर लोहिया कई नेताओं और विभिन्न राजनीतिक दलों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं।

    जेपी सेंटर के सामने बीजेपी का विकास कार्य फीका है- अखिलेश यादव

    आपको बता दें कि कल यानी 11 अक्टूबर को जयप्रकाश नारायण की जयंती थी। अखिलेश यादव जयप्रकाश नारायण अंतराष्ट्रीय केंद्र (जेपी सेंटर) जाकर जयप्रकाश नारायण को श्रंद्धांजलि अर्पित करना चाहते थे। लेकिन लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने जेपी सेंटर में चल रहे निर्माण कार्य का हवाला देते हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करने की इजाजत नहीं दी थी। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को रोकने के लिए प्रशासन ने जेपी सेंटर के बाहर टीन की दीवार खड़ी कर दी थी।

    योगी सरकार पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आज मीडिया से कहा कि अगर कोई महंगाई और बेरोजगारी खत्म कर सकता है तो वह समाजवादी पार्टी की नीतियां हैं। जयप्रकाश जी ने संपूर्ण क्रांति का आह्वान किया था। यूपी सरकार को इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए था। समाजवादियों का काम आज भी दिखाई दे रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि जेपी सेंटर के सामने बीजेपी का विकास कार्य फीका है। यूपी में ओपन पार्क ये समाजवादियों की देन है।

    अखिलेश यादव ने आगे कहा कि ये बात कहना कि जीव जंतु हैं, इसलिए पार्क में जाने की परमिशन नहीं दे सकते। तो जीव जंतु तो सड़कों पर भी हैं, हर जगह हैं। तो क्या आप हर जगह आना जाना रोक देंगे। जीव जंतु के कारण पूरा यातायात रोक देंगे।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...