More
    HomeCrimeSpa Centre की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने...

    Spa Centre की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 23 को किया गिरफ्तार

    Published on

    spot_img

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को देख कर पुलिस एक्शन में आती है। बताई गई जगह पर छापा मारती है तो एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा होता है। ये मामला यूपी के प्रयागराज का है। जहां पुलिस ने Spa Centre पर छापा मारकर 23 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस के मुताबिक सिविल लाइंस इलाके में चार स्पा सेंटर चल रहे थे। इन स्पा सेंटरों में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने रेड डालकर 7 लड़कों, 13 लड़कियों और स्पा चलाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से सेक्स बूस्टर दवाइयां और कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की हैं।

    दरअसल, सिविल लाइंस पुलिस को सोशल मीडिया के जरिए एक सूचना मिली। सोशल मीडिया पोस्ट में बताया गया था कि बस अड्डे के पास स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा चला रहा है। सूचना के आधार पर एसीपी सिविल लाइंस श्वेताभ पांडेय ने टीम के साथ मौके पर दबिश दी।

    पुलिस के मुताबिक जंक्शन स्पा सेंटर, न्यू ग्रीन स्पा सेंटर, पैराडाइज स्पा सेंटर और वेव स्पा सेंटर से 13 लड़कियां और 7 लड़के पकड़े गए हैं। पकड़ी गई लड़कियों में एक युगांडा की है और बाकी प्रयागराज, वाराणसी, कुशीनगर और दिल्ली की हैं। पुलिस ने बताया कि दो स्पा वाराणसी के रहने वाले गौरव के हैं, एक स्पा सपना का है और एक का मालिक समीर है जिसका घर प्रयागराज में है।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this