More
    HomeSportsVinod Kambli का अस्पताल में 'चक दे' गाने पर डांस करने का...

    Vinod Kambli का अस्पताल में ‘चक दे’ गाने पर डांस करने का वीडियो वायरल

    Published on

    spot_img

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर Vinod Kambli की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया था। Vinod Kambli का अस्पताल में डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है।

    महाराष्ट्र के ठाणे के एक अस्पताल में विनोद कांबली का इलाज चल रहा हैं। सोशल मीडिया पर Vinod Kambli का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह अस्पताल के कमरे में ‘चक दे’ गाने की धुन पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। कांबली का यह चुलबुला अंदाज उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों के लिए एक राहत की खबर लेकर आई है।

    Vinod Kambli को अस्पताल में कराया गया था भर्ती

    सोमवार को डॉक्टरों ने कहा कि विनोद कांबली की स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। हालांकि, कांबली अभी भी कमजोर दिखाई दे रहे हैं। लेकिन उन्होंने अपनी बीमारी के बावजूद खुश नजर आ रहे हैं। 21 दिसंबर को विनोद कांबली को यूरिनरी इंफेक्शन और मांसपेशियों में ऐंठन की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था।

    अस्पताल में जांच के दौरान उनके मस्तिष्क में खून के थक्के जमा होने का पता चला था। अस्पताल में भर्ती होने के तीन दिन बाद विनोद कांबली को गाना गाते हुए और गाने पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। विनोद कांबली ने इस मुश्किल समय में अपने दोस्तों और शुभचिंतकों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया है।

    मैं क्रिकेट कभी नहीं छोडूंगा- Vinod Kambli

    आपको बता दें कि विनोद कांबली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह क्रिकेट को कभी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा, “मैं क्रिकेट को कभी नहीं छोडूंगा क्योंकि मुझे याद है कि मैंने कितने शतक और डबल शतक बनाए हैं।” यह बयान उनके क्रिकेट के प्रति अटूट प्रेम को दिखाता है।

    कांबली पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वह अपने बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर को सम्मानित करने वाले एक कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी कार्यक्रम में सचिन तेंदुलकर भी गए हुए थे। जहां दोनों की मुलाकात हुई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वीडियो में कांबली की कमजोर शारीरिक स्थिति ने कई लोगों को चौंका दिया था।

    सुनील गावस्कर और कपिल देव ने बढ़ाया था मदद का हाथ

    कई पूर्व क्रिकेटर जैसे सुनील गावस्कर और कपिल देव ने कांबली की मदद करने की बात कही थी। गावस्कर ने इंटरव्यू में कहा कि साल 1983 की विश्व कप विजेता टीम कांबली की मदद करने के लिए तैयार है। हम उन्हें संभालने और उनके पांव पर खड़ा करने के लिए पूरी मदद करेंगे। आपको बता दें कि कांबली ने भारत के लिए 17 टेस्ट मैच खेले है और 1,084 रन बनाए है। इसके अलावा उन्होंने 106 वनडे मैच खेले है।  

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...