More
    HomeEntertainmentVikrant Massey ने लिया फिल्म जगत से संन्यास, 2025 में आएगी आखिरी...

    Vikrant Massey ने लिया फिल्म जगत से संन्यास, 2025 में आएगी आखिरी फिल्म

    Published on

    spot_img

    बॉलीवुड एक्टर Vikrant Massey ने फिल्म जगत से संन्यास लेने का ऐलान किया है। विक्रांत मैसी ने अपने बेहतरीन अभिनय से लाखों फैंस के दिलों में जगह बनाई है।

    Vikrant Massey ने 37 साल की उम्र में अभिनय से संन्यास लेने का ऐलान कर सभी को हैरान कर दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए Vikrant Massey ने फिल्म जगत से संन्यास लेने की बात कही। विक्रांत ने कहा कि वह 2025 में अपने फैंस से “आखिरी बार” मिलेंगे।

    Vikrant Massey ने किया फैंस का धन्यवाद

    इस पोस्ट में Vikrant Massey ने लिखा कि पिछले कुछ साल और उससे पहले का समय शानदार रहा। आपके अपार समर्थन के लिए मैं आप सभी का दिल से धन्यवाद करता हूं। लेकिन अब मुझे एहसास हुआ है कि समय आ गया है एक पति, पिता और बेटे के रूप में खुद को पुनः समायोजित करने का समय आ गया है। साथ ही घर लौटने का समय भी आ गया है। विक्रांत ने आगे लिखा कि साल 2025 में म एक आखिरी बार सिनेमाघरों में मिलेंगे। उन्होंने पिछले दो फिल्मों और सालों की यादों के फैंस का धन्यवाद किया। पोस्ट के अंत में उन्होंने “सदैव ऋणी” लिखा।

    टीवी शो से की थी करियर की शुरुआत

    आपको बता दें कि Vikrant Massey ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो धूम मचाओ धूम से की थी। साल 2009 में बालिका वधू में उनका अभिनय चर्चा का विषय बना और वह दर्शकों के बीच प्रसिद्ध हो गए। इसके बाद विक्रांत ने फिल्मी करियर में भी अपनी छाप छोड़ी, खासकर अ डेथ इन द गुंज में उनके अभिनय को सराहा गया।

    विक्रांत ने छपाक, रामप्रसाद की तेहरवी, हसीन दिलरुबा, और गैसलाइट जैसी फिल्मों में भी बेहतरीन अभिनय किया। हाल ही में Vikrant Massey की फिल्म साबरमती रिपोर्ट रिलीज हुई थी। इस फिल्म को कई राज्यों में टैक्स फ्री भी किया गया था। पीएम नरेंद्र मोदी ने विक्रांत मैसी की इस फिल्म तारीफ भी की थी। साबरमती रिपोर्ट को लेकर विक्रांत मैसी को ट्रोल भी किया था।

    Vikrant Massey ब्रोकन बट ब्यूटीफुल, क्रिमिनल जस्टिस और मिर्जापुर जैसे हिट वेब सीरीज का भी हिस्सा रहे है। पिछले साल, विक्रांत को 12th Fail के लिए कई पुरस्कार मिला था। इन सब उपलब्धियों के बावजूद, विक्रांत का संन्यास लेने का निर्णय उनके फैंस के लिए एक बड़ी हैरानी का कारण बन गया है।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...