More
    HomeSportsWomen Junior Asia Cup: भारत ने शूटआउट में चीन को हराया, खिताब...

    Women Junior Asia Cup: भारत ने शूटआउट में चीन को हराया, खिताब पर दूसरी बार किया कब्जा

    Published on

    spot_img

    Women Junior Asia Cup: भारत की महिला जूनियर हॉकी टीम ने ओमान के मस्कट खेले जा रहे महिला जूनियर एशिया कप खिताब जीत लिया है।

    भारतीय टीम ने रविवार को चीन को 3-2 से पेनल्टी शूटआउट में हराकर खिताब पर लगातार दूसरी बार कब्जा जमाया। भारतीय महिला जूनियर एशिया कप ने खिताब सफलतापूर्वक डिफेंड कर लिया है।

    हर खिलाड़ी को मिलेगा 2 लाख का इनाम

    चीन के लिए मैच में पहला गोल जिनझुआंग तन ने किया। वहीं, भारत के लिए कानीका सिवाच ने तीसरे क्वार्टर में शानदार गोल करके मैच को बराबरी पर खड़ा कर दिया। इसके बाद मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में चला गया। जहां भारतीय गोलकीपर निधि ने तीन शानदार सेव कर टीम को खिताब दिलाया। हॉकी इंडिया ने इस शानदार जीत के बाद हर खिलाड़ी को 2 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। वहीं, सपोर्ट स्टाफ को 1 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

    दूसरे क्वार्टर में चीन ने बनाई बढ़त

    मैच की शुरुआत में दोनों टीमें समान रूप से एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करती नजर आईं। पहले क्वार्टर में दोनों टीमें ने अच्छा खेल दिखाया। लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो पाई। भारत को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन चीनी खिलाड़ियों ने उन्हें अच्छे से डिफेंड कर लिया। दूसरे क्वार्टर में भारत ने शुरुआत में दबदबा बना कर रखा। लेकिन गोल करने का कोई अच्छा मौका नहीं मिल पाया। चीन ने अंत में दबाव बनाया और भारतीय डिफेंस को चुनौती दी। दूसरे क्वार्टर के अंतिम क्षणों में, चीन को एक पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे जिनझुआंग तन ने गोल में तब्दील कर भारत के खिलाफ बढ़त बनाली।

    तीसरे क्वार्टर में भारत ने की बराबरी

    तीसरे क्वार्टर में भारत ने आक्रामक खेल दिखाया और चीन के डिफेंस को भेदते हुए कई अच्छे मौके बनाए। 41वें मिनट में, दीपिका और सुनेलिता टोप्पो के अच्छे पास पर कानीका सिवाच ने शानदार गोल करके मैच को 1-1 से बराबरी पर ला दिया।

    पेनल्टी शूटआउट में भारत ने जीता खिताब

    चौथे क्वार्टर में दोनों टीमों ने जीत के लिए आक्रामक खेल खेला, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो पाई। इसके बाद मैच पेनल्टी शूटआउट में चला गया। पेनल्टी शूटआउट में साक्षी राणा, इशिका और सुनेलिता ने गोल किए। जबकि निधि ने लिहांग वांग, जिंगयी ली और दांदन जुओ के शॉट्स को शानदार तरीके से बचाया। इस जीत के साथ भारत ने अपना एशिया कप खिताब बरकरार रखा। महिला हॉकी में एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...