More
    HomeSportsभारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता Junior Asia Cup, पांचवीं बार खिताब...

    भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता Junior Asia Cup, पांचवीं बार खिताब पर जमाया कब्जा

    Published on

    spot_img

    भारतीय टीम ने रिकॉर्ड पांचवीं बार Junior Asia Cup का खिताब अपने नाम किया है। यह मैच मस्कट, ओमान में हुआ और दोनों टीम ने खिताब के लिए पूरी ताकत से मैच जीतने की कोशिश की।

    Junior Asia Cup मैच शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान की टीम ने शानदार पकड़ बना ली थी। पहले हाफ में ही पाकिस्तान ने 3-1 की बढ़त हासिल कर ली थी। पाकिस्तान के लिए सुफियान खान ने दो गोल दागे। वहीं, हन्नान शाहिद ने भी एक गोल दागा। इन दोनों खिलाड़ी के गोल के बदौलत पाकिस्तान ने 3-1 की बढ़त बना ली। हालांकि, भारत ने जल्दी ही अपनी स्थिति को संभालते हुए वापसी की।

    अरायजीत सिंह ने दागे चार गोल

    भारत की ओर से अरायजीत सिंह हुंदल ने चार गोल दाग कर भारतीय टीम को मैच में वापसी दिलाई। भारत ने पहले पाकिस्तान के 3-1 के स्कोर को 3-3 से बराबरी कर लिया। इसके बाद आरेजीत ने अपनी जबरदस्त फिनिशिंग के साथ दो और गोल दाग दिए। जिसके बाद भारतीय टीम को 5-3 की बढ़त मिली और पाकिस्तान के वापसी की उम्मीदों को चूर-चूर कर दिया।

    भारतीय टीम की इस जीत में आरेजीत सिंह के अलावा दिलराज सिंह ने भी एक महत्वपूर्ण रोल निभाया। दिलराज सिंह ने भी एक गोल करके भारत की जीत सुनिश्चित की। भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी आक्रामक खेल शैली को पूरी तरह से निखारा और मानसिक मजबूती का भी उदाहरण पेश किया।

    यह मैच भारतीय हॉकी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण था। जिसमें टीम ने शुरुआती कठिनाइयों का डटकर मुकाबला किया और शानदार वापसी करते हुए अपनी पांचवीं जूनियर एशिया कप जीत हासिल की। अरायजीत सिंह हुंदल की शानदार प्रदर्शन ने इस जीत को और भी खास बना दिया।

    PM Modi ने दी बधाई

    भारतीय टीम की इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि हमें हॉकी चैंपियनों पर गर्व है। यह भारतीय हॉकी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। हमारी पुरुष जूनियर टीम ने जूनियर एशिया कप 2024 का खिताब जीता है। उनके बेजोड़ कौशल, अटूट धैर्य और अविश्वसनीय टीम वर्क ने इस जीत को खेल के इतिहास में दर्ज करा दिया है। युवा चैंपियनों को बधाई और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...