More
    HomeSportsWomens T20 World Cup: भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया

    Womens T20 World Cup: भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया

    Published on

    spot_img

    महिला टी20 वर्ल्ड कप (Womens T20 World Cup) के सातवें मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है।

    दुबई स्टेडियम में रविवार को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी चुनी।

    पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर महज 105 रन ही बना सकी।

    भारतीय टीम ने 19 ओवर में ही यह लक्ष्य हासिल (108/4) कर लिया।

    भारत की अरुंधती रेड्डी (Arundhati Reddy) ने शानदार गेंदबाजी की और महज 19 रन देकर 3 विकेट झटके।

    अरुंधती रेड्डी को उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच (Womens T20 World Cup) चुना गया।

    पाकिस्तान की तरफ से निदा डार ने सबसे ज्यादा 28 रनों की पारी खेली। भारत की तरफ से श्रेयनका पाटिल ने 2 विकेट झटके।

    106 रन बनाने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। महज 18 रन के कुल स्कोर पर ही भारत का पहला विकेट गिर गया था।

    टीम इंडिया की ओपनर स्मृति मंधाना केवल आठ रन ही बना सकीं। भारत की तरफ से शेफाली वर्मा (32) ने सबसे ज्यादा रन बनाए।

    कप्तान हरमनप्रीत कौर 29 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गईं, उस वक़्त भारतीय टीम जीत से महज दो रन दूर थी। जेमिमा रोड्रिग्स ने 23 रन बनाए।

    मैच के बाद स्मृति मंधाना ने बताया कि मेडिकल टीम कप्तान की गर्दन की चोट के इलाज में जुटी हुई है।

    इससे पहले भारतीय टीम इस टूर्नामेंट (Womens T20 World Cup) में अपना पहला मुकाबला न्यूज़ीलैंड से हार गई थी।

    बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भारतीय टीम को पाकिस्तान पर जीत की बधाई दी है।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this