More
    HomeSportsT20 World Cup: पहले मुकाबले में हारी भारतीय टीम, अब पाकिस्तान से...

    T20 World Cup: पहले मुकाबले में हारी भारतीय टीम, अब पाकिस्तान से टक्कर!

    Published on

    spot_img

    भारतीय महिला टीम UAE में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में अपने पहले मुकाबले में हार गई।

    शुक्रवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रन से हराया।

    न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 160 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 19 ओवर में 102 रन पर ऑलआउट हो गई।

    भारत पर इस जीत के साथ न्यूजीलैंड की टीम ने अपने 10 मैचों की हार का सिलसिला खत्म किया।

    न्यूज़ीलैंड की तरफ से पहले बल्लेबाजी करने उतरीं सुजी बेट्स और जॉर्जिया लिमर शानदार शुरुआत की।

    कीवी टीम, हालांकि बीच में लड़खड़ाई भी, लेकिन कप्तान सोफी डिवाइन की 36 गेंदों पर नाबाद 57 रनों की पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने 160/4 का मजबूत स्कोर बनाया।

    लक्ष्य का पीछा करने की कोशिश में भारतीय टीम शुरुआत से ही लड़खड़ा गई। पावरप्ले में शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना सहित कई बड़े विकेट गंवा दिए।

    न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा और रन रेट का दबाव भारत पर लगातार बढ़ता गया।

    ली ताहुहू और रोजमेरी मैयर ने भारत की बल्लेबाजी लाइनअप को तहस-नहस कर दिया। और भारत आखिरकार 19 ओवर में 102 रन पर आउट हो गया।

    न्यूज़ीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन को उनके शानदार खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

    इस हार के बाद भारतीय टीम ग्रुप-A की अंक तालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई है। इस टेबल (T20 World Cup) में न्यूजीलैंड की टीम शीर्ष पायदान पर है, जबकि दूसरे नंबर पर पाकिस्तान की टीम है।

    भारत की टीम ने अपने अभ्यास मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था और अपने शुरुआती दोनों मैच जीते थे।

    टूर्नामेंट (T20 World Cup) में टीम इंडिया का अगला मुकाबला 6 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this