More
    HomeCrimeMP News: इंदौर में Zomato डिलीवरी एजेंट को सांता क्लॉज कॉस्टयूम उतारने...

    MP News: इंदौर में Zomato डिलीवरी एजेंट को सांता क्लॉज कॉस्टयूम उतारने को किया गया मजबूर

    Published on

    spot_img

    MP News: कल यानी 25 दिसंबर को देशभर में क्रिसमस का त्योहार मनाया गया। Zomato के फूड डिलीवरी एजेंट को सांता क्लॉज कॉस्ट्यूम उतारने को मजबूर किया गया है।

    फूड डिलीवरी एप Zomato ने क्रिसमस के मौके पर सभी फूड डिलीवरी राइडर्स को सांता क्लॉज की कॉस्ट्यूम पहनकर कस्टमर्स को सरप्राइज गिफ्ट दे रहे थे। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक Zomato राइडर को सांता क्लॉज की कॉस्ट्यूम उतरवाने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूत्रों ने बताया कि हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने जोमैटो राइडर को रोककर कॉस्टयूम उतारने के लिए मजबूर किया है।

    Zomato राइडर्स हिंदू त्योहार क्यों नहीं मनाते

    वीडियो में जोमैटो राइडर ये कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि उसकी कंपनी ने कुछ डिलीवरी एजेंटों को सांता क्लॉज की पोशाक दी है। इसके बाद वीडियो रिकॉर्ड कर रहा शख्स पूछता है कि जोमैटो अपने राइडर्स को हिंदू त्योहारों के लिए तैयार होने के लिए क्यों नहीं कहता है।

    वीडियो में शख्स पूछता हुआ नजर आता है कि आप हिंदू त्योहारों के दौरान डिलीवरी करते समय भगवान राम की पोशाक या भगवा कपड़े क्यों नहीं पहते हैं। शख्स जोमैटो राइडर से उसका पूरा नाम पूछता है। इस पर जोमैटो राइडर अपना नाम अर्जुन बताता है। कैमरे के पीछे खड़ा व्यक्ति कहता है कि अर्जुन भाई हम हिंदू हैं। आप सांता की पोशाक पहनकर क्या संदेश देना चाह रहे हैं।

    Zomato राइडर का सांता वाला जैकेट उतरवाया गया

    अर्जुन से टोपी उतारने को कहा जाता है। जोमैटो राइडर ने कहा कि अगर वो ऐसा नहीं करेगा तो कंपनी उसकी आईडी ब्लॉक कर देगी। इसके बाद भीड़ उसके लाल सांता जैकेट और पैंट भी उतारने के लिए कहता है।

    कपड़े उतरवाने के दौरान शख्स कहता हुआ सुनाई देता है कि ये ऐसे लोग हैं जिनको हिंदू त्योहारों पर बुद्धि काम नहीं करती है और ईसाई और इस्लामी त्यौहारों पर इनको बहुत अच्छे संदेश देने रहते हैं।

    वीडियो के अंत में सांता की कॉस्ट्यूम उतारने के लिए शख्स जोमैटो राइडर का धन्यवाद देता है। और वीडियो के अंत में जय श्री राम कहता है। अब वीडियो का फुटेज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहा है।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...