2000 रुपए के नोट बंद होने के बाद भी सरकार तक सारे नोट नहीं पहुंचे हैं। सवाल है कि करोड़ों रुपए के 2000 के नोट अब भी मार्केट में क्या कर रहे हैं? पढ़िए RBI ने पूरे मामले पर क्या कहा –
नवंबर 2016 में नोटबंदी हुई। हवाला करप्शन का दिया गया। जिसके बाद जनता को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा था। आए दिन सरकार के इस क़दम को लोग अपनी-अपनी समझ-बूझ के आधार पर अच्छी-बुरी नज़र से देखते रहते हैं।
500-1000 के नोटों को बंद करने के बाद, सरकार ने 2000 के नोटों के परिचालन की अनुमति। लेकिन मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के बीच यानी साल 2023 में RBI और भारत सरकार की तरफ़ से जारी अधिसूचना में 2000 के नोटों को बंद करने और मार्केट में चल रहे 2000 के नोटों को बैंक में वापिस देने के आदेश निश्चित तारीख़ तक तय हुए। बताया गया कि 2000 के बचे हुए नोट को आप 7 अक्टूबर 2023 तक बैंकों में जमा करा सकते हैं।
लेकिन हाल ही में 2000 के नोट को लेकर रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ़ से ताज़ा बयान आया है।जिसके बाद मार्केट में 2000 के नोट पर चर्चे की चिंगारी को फिर से हवा लग गई है। आइए जानते हैं कि रिजर्व बैंक ने क्या कहा –
रिजर्व बैंक का बड़ा बयान
सोमवार को जारी बयान में रिजर्व बैंक (RBI) ने कहा कि मार्केट में चलने वाले 2000 रूपए के कुल नोटों का 97।96% नोट बैंकों के पास लौट आया है बावजूद इसके 7,261 करोड़ रुपये के वापस लिए गए नोट अभी भी जनता के पास हैं।
19 मई 2023 को रिजर्व बैंक ने मार्केट में 2000 के नोटों के परिचालन पर मनाही लगाने की घोषणा की थी। प्रचलन में 2000 रुपये के बैंक नोटों का कुल मूल्य, जो 19 मई, 2023 को कारोबार की समाप्ति पर 3।56 ट्रिलियन रुपये था वो 30 अगस्त को कारोबार की समाप्ति पर घटकर 7,261 करोड़ रुपये हो गई है।
यानी रिजर्व बैंक के बयान में ये बात कहीं गई कि 19 मई, 2023 तक प्रचलन में 2,000 रुपये के 97।96 प्रतिशत बैंक नोट वापस आ गए हैं। बताते चलें कि 2,000 रुपये के बैंक नोटों को जमा करने और/या बदलने की सुविधा 7 अक्टूबर, 2023 तक देश की सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी। 2,000 रुपये के बैंक नोटों को बदलने की सुविधा 19 मई, 2023 से रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में उपलब्ध कराई गई थी।
कैसे बदलें 2000 के नोट
नोट जमा करने की तय तारीखों के बाद भी रिजर्व बैंक ने जनता को 2000 के नोट बैंक के बदलने की सहूलियत दे रखी है। 9 अक्टूबर, 2023 से, आरबीआई के निर्गम कार्यालय भी व्यक्तियों और संस्थाओं से उनके बैंक खातों में जमा करने के लिए 2,000 रुपये के बैंक नोट स्वीकार कर रहे हैं।
इसके अलावा, जनता के सदस्य अपने बैंक खातों में क्रेडिट के लिए देश के किसी भी डाकघर से आरबीआई के किसी भी जारी कार्यालय में इंडिया पोस्ट के माध्यम से 2,000 रुपये के बैंक नोट भेज सकते हैं ।
रिजर्व बैंक के इन दफ़्तरों में जमा कराएं नोट
अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में हैं।


