More
    HomeCrimeचाचा-चाची ने रची भतीजी के अपहरण की साजिश, खौफनाक होता अंजाम अगर...

    चाचा-चाची ने रची भतीजी के अपहरण की साजिश, खौफनाक होता अंजाम अगर पहुंच जाते नेपाल

    Published on

    spot_img

    दिल्ली में 6 साल की बच्ची का अपहरण होता है। मलेशिया के नंबर से फिरौती मांगी जाती है। बच्ची को बिहार के रास्ते नेपाल ले जाने की प्लानिंग होती है। अपराध का ये जाल बुनने वाला कोई और नहीं, बच्ची का चाचा था।

    एक 6 साल की बच्ची अपने घर से निकलती है, घर के पास जो दुकान थी, उसकी तरफ जाती है, लेकिन दुकान नहीं पहुंचती। बच्ची के घरवाले उसे तलाश करते हैं, लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चलता। बच्ची के माता-पिता यही समझ रहे थे कि शायद बच्ची भटकते हुए आस-पड़ोस में कहीं चली गई है। वो शाम 27 अगस्त की थी, वक्त साढ़े 8 बजे थे।

    बच्ची के पिता उसे तलाश ही रहे थे कि उनके व्हाट्सएप पर मैसेज आता है। मैसेज करने वाले ने बच्ची के बदले फिरौती की रकम मांगी थी। बच्ची के घरवाले घबरा जाते हैं। वो पुलिस के पास पहुंचते हैं। आईपी एस्टेट पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई जाती है। रिपोर्ट लिखते ही पुलिस उस नंबर को ट्रेस करती है, जिससे फिरौती का मैसेज आया था। पता चलता है कि नंबर मलेशिया का था। पुलिस तफतीश में तो जुटी थी, लेकिन बच्ची तक पहुंचने के लिए उसे कई सवालों के जवाब तलाशने थे।

    पुलिस सबसे पहले उस इलाके के तमाम सीसीटीवी खंगालती है, जहां से बच्ची लापता हुई थी। इस सबके बीच पुलिस की टीम उस मोबाइल नंबर की लोकेशन भी ट्रेस कर रही थी, जिसका इस्तेमाल किडनैपर्स कर रहे थे। पुलिस को पता चलता है कि अपराधियों की लोकेशन बिहार के सीतामढ़ी है।

    दिल्ली पुलिस बच्ची के माता-पिता से बात करती है। वो बताते हैं कि उनका एक रिश्तेदार सीतामढ़ी का रहने वाला है। ये तफतीश का वो सिरा था, जिसके जरिए बच्ची तक पहुंचने की उम्मीद पैदा हुई थी। पुलिस बच्ची के चाचा कृष्णन तक पहुंचती है। पुलिस थोड़ा सख्त होती है तो कृष्णन टूट जाता है। वो कबूल करता है कि बच्ची के अपहरण का प्लान उसने, उसकी पत्नी शाहिदा और उसके साथी पिंटू, सुशील और सुनीता ने मिलकर बनाया था।

    आरोपी ने पुलिस पूछताछ में सारा सच उगल दिया। कृष्णन ने बताया कि उसकी पत्नी शाहिदा ने बच्ची को उठाने का काम किया था, इसके बाद बच्ची को पिंटू, सुशील और सुनीता को सौंप दिया गया, जो उसे बिहार ले गए थे। पुलिस को ये भी पता चला कि इनका प्लान बच्ची को नेपाल ले जाने का था। अपहरण करने वालों का प्लान था कि जब तक फिरौती के पैसे नहीं मिलते, तब तक वो बच्ची को नेपाल में ही रखते। लेकिन दिल्ली पुलिस के सही समय पर एक्शन लेने की वजह से अपराधी पकड़े गए और बच्ची को बचाया गया। पुलिस ने किडनैपर्स को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...