More
    HomePublic TopAadhaar Card फ्री में अपडेट करने का आखिरी मौका! क्यों जरूरी है...

    Aadhaar Card फ्री में अपडेट करने का आखिरी मौका! क्यों जरूरी है ये?

    Published on

    spot_img

    आधार कार्ड (Aadhaar Card) आज हर नागरिक की जरूरत बन गया है। यह एक ऐसा यूनिक आईडी कार्ड है, जिसकी जरूरत आजकल हर काम के लिए पड़ती है।

    चाहे आपको ट्रेन या फ्लाइट की टिकट बुक करानी हो या फिर अपनी पहचान साबित करनी हो, हर जगह सबसे पहले आधार कार्ड ही मांगा जाता है।

    आधार कार्ड में न सिर्फ हमारी पहचान से जुड़ी निजी जानकारी होती है, बल्कि आधार कार्ड के बिना कई सरकारी योजनाओं का फायदा लेना भी मुमकिन नहीं है।

    लेकिन कुछ लोगों के आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि या पता जैसी जरूरी जानकारी गलत होती है, जिसे ठीक कराने और अपने आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए पैसे खर्च करने पड़ते हैं।

    हालांकि, अगर आप बिना किसी खर्च के आधार कार्ड में कोई अपडेट कराना चाहते हैं तो अभी आपके पास मौका है। आप 14 सितंबर 2024 तक मुफ़्त में अपना आधार कार्ड अपडेट करवा सकते हैं।

    UIDAI यानी यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मुताबिक 14 सितंबर 2024 तक आप अपने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करा सकते हैं।

    इसके बाद UIDAI के पोर्टल पर आधार अपडेट करने के लिए आपको 50 रुपए का शुल्क देना होगा। आपको बता दें कि यह फ्री सर्विस केवल UIDAI के पोर्टल (uidai.gov.in) पर ही उपलब्ध है।

    आधार कार्ड में जानकारी अपडेट करना क्यों जरूरी है?

    आधार कार्ड को अपडेट रखने के कई फायदे हैं। जैसे-

    बैंक अकाउंट खोलने या सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी रहती है।

    पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर ID कार्ड या राशन कार्ड बनवाने में परेशानी नहीं होती है।

    किसी व्यक्ति की पहचान को वेरिफाई करने में आसानी रहती है।

    स्कैम या फ्रॉड होने का खतरा कम रहता है।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36