हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Elections) को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 20 उम्मीवारों के नाम है। लिस्ट जारी करने से पहले आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने साफ शब्दों में कह दिया था, कि अगर कांग्रेस की तरफ से आज शाम (9 सितंबर) तक सहमति नहीं बनती है तो वो उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर देंगे। उनका कहना था कि आम आदमी पार्टी सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। वहीं संजय सिंह ने कहा था कि हमारे पास बहुत कम समय बचा है।
कांग्रेस की बात करें तो पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा था कि 12 सितंबर में अभी वक्त है, बातचीत जारी है। 12 सितंबर से पहले बात बन जाएगी। हालांकि, 8 सितंबर को कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी कर चुकी थी।


