More
    HomeNationalAAP विधायक Amanatullah Khan को ED ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है...

    AAP विधायक Amanatullah Khan को ED ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

    Published on

    spot_img

    आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह ख़ान (Amanatullah Khan) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। ईडी की टीम सोमवार सुबह अमानतुल्लाह ख़ान के घर पहुंची। जांच एजेंसी ने विधायक से करीब 4 घंटे तक पूछताछ की और उन्हें हिरासत में ले लिया।

    ED ने अमानतुल्लाह ख़ान को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया और 10 दिन की हिरासत मांगी है। अदालत ने आप विधायक की हिरासत पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।

    अमानतुल्लाह ख़ान दिल्ली की ओखला सीट (Okhla Seat) से विधायक और दिल्ली वक़्फ़ बोर्ड (Delhi Waqf Board) के अध्यक्ष भी हैं। आरोप है कि उन्होंने वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष रहते हुए बोर्ड की कई संपत्तियों को अवैध तरीके से किराए पर देने का काम किया। उनपर वक़्फ़ बोर्ड में भर्तियों में गड़बड़ी के भी आरोप हैं।

    अमानतुल्लाह ख़ान ने सोमवार सुबह सोशल मीडिया (Social Media) एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, “मेरे घर अभी ईडी के लोग मुझे गिरफ्तार करने के लिए पहुंचे हैं।”

    एक अन्य पोस्ट में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “अभी सुबह-सुबह तानाशाह के इशारे पर उनकी कठपुतली ईडी मेरे घर पर पहुंच चुकी है, मुझे और आप नेताओं को परेशान करने में तानाशाह कोई कसर नहीं छोड़ रहा।”

    उन्होंने कहा, “ईमानदारी से अवाम की ख़िदमत करना गुनाह है? आख़िर ये तानाशाही कब तक?”

    अमानतुल्लाह ख़ान के पोस्ट पर आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं की प्रतिक्रिया भी आई है।

    दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने अमानतुल्लाह ख़ान की पोस्ट को रीट्वीट किया है।

    मनीष सिसोदिया ने एक्स पर लिखा, “ईडी का बस यही काम रह गया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबा दो. तोड़ दो. जो टूटे नहीं, दबे नहीं, उसे गिरफ़्तार करके जेल में डाल दो.”

    आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party) के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह (Sanjay Singh) की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने एक्स पर अमानतुल्लाह ख़ान के घर का वीडियो शेयर किया.

    अपने पोस्ट में संजय सिंह ने लिखा, “ईडी की निर्दयता देखिए. अमानतुल्लाह ख़ान पहले ईडी की जांच में शामिल हुए, उनसे आगे के लिए समय भी मांगा. उनकी सास को कैंसर है. उनका ऑपरेशन हुआ है. घर में सुबह सुबह धावा बोलने पहुंच गए.”

    संजय सिंह ने लिखा, “अमानतुल्लाह ख़ान के ख़िलाफ़ कोई सबूत नहीं हैं लेकिन मोदी की तानाशाही और ईडी की गुंडागर्दी दोनों जारी है.”

    प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) के अधिकारी जब विधायक अमानतुल्लाह ख़ान को बाटला हाउस स्थित उनके घर से हिरासत में लेकर जा रहे थे उस व्यक्त इलाके में भारी पुलिस बाल और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी।

    हालांकि, दूसरी तरफ दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के एक अच्छी खबर भी आई। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व पीए बिभव कुमार को जमानत दे दी है।

    बिभव पर आम आदमी पार्टी की (AAP) राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) के साथ मारपीट करने का आरोप है। वे 100 दिनों से जेल में हैं।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...