More
    HomeNationalप्रदेशपंजाब उपचुनाव में AAP ने लहराया परचम, चार में से तीन सीटों...

    पंजाब उपचुनाव में AAP ने लहराया परचम, चार में से तीन सीटों पर दर्ज की जीत

    Published on

    spot_img

    पंजाब की चार विधानसभा सीटों डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा और बरनाला पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बाजी मारी है।

    आम आदमी पार्टी ने राज्य की चार में से तीन सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि एक सीट पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है।डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है, जबकि बरनाला सीट कांग्रेस के खाते में गई है।

    डेरा बाबा नानक विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरदीप सिंह रंधावा ने कांग्रेस की जतिंदर कौर रंधावा को हराया है। गुरदीप सिंह रंधावा को कुल 59,104 और कांग्रेस की रंधावा को कुल 53,405 वोट मिले हैं।

    चब्बेवाल सीट पर आप के उम्मीदवार डॉ. इशांक कुमार ने 28,690 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। इशांक कुमार ने कांग्रेस के रंजीत कुमार को मात दी है। इशांक कुमार को कुल 51,904 वोट मिली हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को कुल 23,214 वोट मिले।

    गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट पर AAP के उम्मीदवार हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने कांग्रेस उम्मीदवार अमृता वड़िंग को 21,969 वोटों के अंतर से हराया है। ढिल्लों को कुल 71,644 और अमृता वड़िंग को 49,675 वोट मिले।

    वहीं बरनाला सीट पर कांग्रेस के कुलदीप सिंह ढिल्लों काला ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार हरिंदर सिंह धालीवाल को 2,157 वोटों के अंतर से हराया है। कांग्रेस उम्मीदवार को कुल 28,254 और आप उम्मीदवार को कुल 26,097 वोट मिले हैं।

    पंजाब में AAP उम्मीदवारों की जीत के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया।

    केजरीवाल ने कहा, “पंजाब के लोगों ने उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को चार में से तीन सीट देकर फिर से आम आदमी पार्टी की विचारधारा और हमारी सरकार के काम पर विश्वास जताया है। पंजाब के लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया और सबको बहुत-बहुत बधाई।”

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this