More
    HomeNationalAAP ने जारी की 38 उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट, Arvind Kejriwal, CM...

    AAP ने जारी की 38 उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट, Arvind Kejriwal, CM आतिशी इस सिट से लड़ेंगे

    Published on

    spot_img

    दिल्ली में आगामी दो महीने में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। जल्द ही चुनाव आयोग चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है। Arvind Kejriwal नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

    इसी बीच सभी पार्टियों ने चुनाव की तैयारी शुरु कर दी है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की लिस्ट भी घोषित कर दी है। आम आदमी पार्टी ने आज अपनी चौथी और फाइनल लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 38 उम्मीदवारों के नाम है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। वहीं, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लेड़ेंगे।

    सौरभ भारद्वाज यहां से लड़ेंगे चुनाव

    दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज को ग्रेटर कैलाश से उम्मीदवार बनाया गया है। मंत्री गोपाल राय को बाबरपुर से दुर्गेश पाठक को राजिंदर नगर से सत्येंद्र कुमार जैन को शकूर बस्ती से प्रत्याशी बनाया गया है।
    रमेश पहलवान को कस्तूरबा नागा से, सोम दत्त को सदर बाजार से, इमरान हुसैन को बल्लीमारान से, रघुविंदर शौकीन को नांगलोई से उम्मीदवार बनाया गया है।

    सोमनाथ भारती को ग्रेटर कैलाश से मिला टिकट

    आपको बता दें कि तिलक नगर से जरनैल सिंह को टिकट दिया मिला है। मालवीय नगर से सोमनाथ भारती और ओखला से अमानतुल्लाह खान को टिकट दिया गया है। धनवती चंदेला को राजौरी गार्डन से, विशेष रवि को करोल बाग से, प्रमिला टोकस को आरके पुरम से और नरेश यादव को महरौली से टिकट मिला है।

    कांग्रेस के साथ नहीं होगा गठबंधन- Arvind Kejriwal

    आम आदमी पार्टी ने चौथी लिस्ट में 38 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करने के साथ ही दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आपको बता दें कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का कोई गठबंधन नहीं होगा।

    बीजेपी पूरी तरह से गायब है- Arvind Kejriwal

    आप की लिस्ट जारी होने के साथ ही Arvind Kejriwal ने कहा कि पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनावों में पूरे तैयारी के साथ उतरेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी पूरी तरह से गायब है। उनके पास मुख्यमंत्री का चेहरा, टीम या योजना या दिल्ली के लिए कोई विजन नहीं है। केजरीवाल ने आगे कहा कि बीजेपी से पूछिए कि उन्होंने पांच साल में क्या किया तो वे कहेंगे हमने केजरीवाल को गाली दी।

    आप के पास दिल्ली वालों के लिए है विजन- Arvind Kejriwal

    Arvind Kejriwal ने कहा कि हमारी पार्टी के पास दिल्ली वालों के विकास के लिए विजन है, प्लान है। हमारे पास उसे लागू करने के लिए पढ़े लिखे लोगों की एक अच्छी टीम है। पिछले दस सालों में किए कामों की लंबी लिस्ट है। दिल्ली वाले काम करने वालों को वोट देंगे, ना की गाली देने वालों को।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...