More
    HomeNationalAdani ग्रुप की चीन में एंट्री! कौन-सी सेवाएं देगी नई कंपनी?

    Adani ग्रुप की चीन में एंट्री! कौन-सी सेवाएं देगी नई कंपनी?

    Published on

    spot_img

    मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी का Adani ग्रुप अब चीन भी पहुंच गया है। अडानी ग्रुप ने पड़ोसी देश में अपना कारोबार फैलाने के लिए एक सब्सिडियरी कंपनी का रजिस्ट्रेशन करवाया है।

    विदेशों में अपने बिजनेस का लगातार विस्‍तार कर रहे गौतम अडानी की कंपनी Adani ग्रुप अब चीन में भी अपनी जड़ें फैलाना शुरू करेगा। अडानी इंटरप्राइजेज की सब्सिडियरी अडानी ग्लोबल पीटीई, सिंगापुर के जरिए यह काम किया गया है।

    Adani ग्रुप ने चीन में सप्लाई चेन सॉल्यूशंस और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के जरिए अपना काम शुरू करने का प्लान बनाया है।

    Adani ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी इंटरप्राइजेज की फाइलिंग के मुताबिक, सिंगापुर में इसकी सब्सिडियरी की सब्सिडयरी कंपनी ने चीन के शंघाई में एक पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी अडानी एनर्जी रिसोर्सेज (शंघाई) कंपनी (AERCL) का गठन किया है।

    रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, Adani ग्रुप ने सप्‍लाई चेन सॉल्‍यूशंस और प्रोजेक्‍ट मैनेजमेंट सर्विसेज बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए चीन में ये कंपनी बनाई है।

    फाइलिंग में कहा कि सिंगापुर स्थित एक स्टेप-डाउन सब्सिडियरी कंपनी ने 2 सितंबर 2024 को शंघाई स्थित एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी AERCL बनाई है।

    इस कंपनी का फॉर्मेशन, Adani Global (AGPTE), सिंगापुर ने किया है, जो AEL की एक स्‍टेप-डाउन सब्सिडियरी कंपनी है। नई कंपनी AERCL चीन में अपनी सेवाएं देगी।

    फाइलिंग में कहा गया है, ‘AERCL को 2 सितंबर 2024 को चीन के कंपनी कानून के तहत रजिस्‍टर किया गया है। कंपनी ने फिलहाल अपना कमर्शियल ऑपरेशन शुरू नहीं किया है।

    Adani ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी AEL के अंतर्गत, ग्रुप का माइनिंग, रोड, एयरपोर्ट, डेटा सेंटर और वाटर इंफ्रा बिजनेस आता है। देश में 7 एयरपोर्ट्स का संचालन करने वाला अडानी ग्रुप विदेशों में अपने बिजनेस का लगातार विस्तार कर रहा है।

    AEL ने देश के बाहर एयरपोर्ट बिजनेस में निवेश, एयरपोर्ट्स के अधिग्रहण, निर्माण, संचालन, रखरखाव और मैनेजमेंट के लिए ग्लोबल एयरपोर्ट्स ऑपरेटर (LLC), अबू धाबी का गठन किया है। अब इस यूनिट ने केन्‍याई सहायक कंपनी की भी शुरुआत की है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...