More
    HomePublic TopAI युग में नई ऊंचाइयां छूने को तैयार भारत, 2028 तक 33.9...

    AI युग में नई ऊंचाइयां छूने को तैयार भारत, 2028 तक 33.9 मिलियन नौकरियां होंगी जेनरेट

    Published on

    spot_img

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस युग में आने वाले समय में नौकरियों के नए अवसर पैदा होने जा रहे हैं।

    बुधवार को आई एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, एआई (AI) के साथ भारत में 2023 में 423.73 मिलियन से 2028 तक 457.62 मिलियन तक वर्कफोर्स बढ़ने का अनुमान है। कुल 5 वर्षों में मजदूरों की संख्या 33.89 मिलियन बढ़ जाएगी।

    AI प्लेटफॉर्म फॉर बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन सर्विसनाउ के नए शोध के अनुसार, नई टेक्नोलॉजी भारत के प्रमुख विकास क्षेत्रों में योग्यताओं को नई पहचान देगी, जिससे 2028 तक 2.73 मिलियन नई टेक्नोलॉजी से जुड़ी नौकरियां पैदा होंगी।

    दुनिया की अग्रणी कंपनी पियर्सन के शोध से पता चला है कि रिटेल सेक्टर रोजगार में बढ़ोतरी का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

    इस सेक्टर के विस्तार के लिए 6.96 मिलियन अतिरिक्त वर्कफोर्स की जरूरत है। रिटेल सेक्टर के बाद मैन्युफैक्चरिंग में 1.50 मिलियन, शिक्षा में 0.84 मिलियन और स्वास्थ्य सेवाओं में 0.80 मिलियन नौकरियों के अवसर पैदा होंगे।

    सर्विसनाउ इंडिया टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस सेंटर के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर सुमीत माथुर ने कहा, “भारत के विकास में खासकर एडवांस टेक्निकल स्किल मामले में एआई अहम भूमिका निभाएगा। एआई के साथ न केवल पेशेवरों के लिए अधिक उच्च-मूल्य वाले अवसर पैदा होंगे बल्कि एआई उन्हें डिजिटल करियर बनाने में मदद भी करेगा।”

    इंडस्ट्री में टेक्नोलॉजी से जुड़ी नौकरियां बढ़ रही हैं और इस ट्रेंड को सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन डेवलपर्स लीड कर रहे हैं, जिसमें 109,700 पदों की बढ़ोतरी का अनुमान है।

    दूसरी भूमिकाओं में सिस्टम सॉफ्टवेयर डेवलपर्स (48,800 नई नौकरियां) और डेटा इंजीनियर (48,500 नई नौकरियां) शामिल हैं।

    वेब डेवलपर्स, डेटा विश्लेषक और सॉफ्टवेयर परीक्षकों के लिए भी नए अवसर (जिनमें क्रमशः 48500, 47800 और 45300 पदों का अनुमान) पैदा होंगे।

    रिपोर्ट के अनुसार इसके अलावा, डेटा इंटीग्रेशन विशेषज्ञ, डेटाबेस आर्किटेक्ट, डेटा साइंटिस्ट और कंप्यूटर और इंफोर्मेशन सिस्टम मैनेजर जैसे पदों में 42700 से 43300 तक बढ़ने की उम्मीद है।

    (आईएएनएस)

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...