More
    HomeApple ने लॉन्च किया iPhone 16 सीरीज, ये हैं 5 बड़े बदलाव

    Apple ने लॉन्च किया iPhone 16 सीरीज, ये हैं 5 बड़े बदलाव

    Published on

    spot_img

    एपल (Apple) ने सोमवार देर रात आईफोन-16 (iPhone 16) लॉन्च कर दिया है। इस बार आईफोन में सबसे बड़ा बदलाव एपल इंटेलिजेंस है। इसके अलावा कैमरा कंट्रोल के लिए साइड में एक नया बटन दिया है।

    आईफोन-16 (iPhone 16) भारत में 20 सितंबर से मिलना शुरू होगा। इसकी शुरुआती कीमत 79,900 रुपए है जो 1,84,900 रुपए तक जाती है। इसे ऑनलाइन या इन स्टोर दोनों तरीकों से खरीद सकते हैं।

    आईफोन-16 (iPhone 16) और आईफोन-15 (iPhone 15) की कीमत में महज 10 हजार रुपए का अंतर है। कैमरा शेप के अलावा iPhone 16 का साइज, शेप और डिस्प्ले लगभग iPhone 15 जैसा ही है।

    iPhone 16 (Photo-Twitter)

    आईफोन 16 (iPhone 16) सीरीज के 5 सबसे बड़े बदलाव:

    आईफोन-16 (iPhone 16) में A18 चिप मिलेगी। यह सेकेंड जनरेशन 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। आईफोन-15 में A16 Bionic चिप मिलती है।

    नए आईफोन में AI फीचर्स दिए गए हैं। ये आईफोन-15 सीरीज के बेस मॉडल्स पर नहीं मिलेंगे, केवल प्रो और मैक्स मॉडल पर मिलेंगे।

    आईफोन-16 (iPhone 16) में कैमरा कंट्रोल करने के लिए साइड बटन मिलेगा। मैक्रो फोटोग्राफी भी कर सकेंगे। आईफोन-15 में ये फीचर नहीं मिलते।

    नए आईफोन में 22 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलता है, जो आईफोन 15 में 20 घंटों का है। मतलब बैटरी लाइफ करीब 10% बढ़ जाएगी।

    नया पिल शेप्ड बैक कैमरा मिलेगा। आईफोन-15 में कैमरा सेटअप डायगोनल शेप में है। मैक्स में अब तक की सबसे बड़ी स्क्रीन मिलेगी।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36